नई दिल्ली. लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्ड खातों में सेंधमारी कर पैसे उड़ाने के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा मामले क्रेडिट कार्ड से संबंधित हैं। वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने लोकसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले साढ़े तीन साल में देशभर में क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग से जालसाजी करने के 33,418 मामले सामने आए हैं। ऐसी सेंधमारी से लोगों को 570.53 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचा है। रिजर्व बैंक से मिले अप्रैल 2011 से सितंबर 2014 तक के आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा जालसाजी क्रेडिट कार्ड खातों में की गई है। जबकि इंटरनेट बैंकिंग से धोखाधड़ी करने के मामलों और इसकी रकम में दो साल में तेजी आई है।