नई दिल्ली. 'फेंकू' को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस में ठन गई है। मोदी ने कहा है कि उन्हें 'फेंकू' शब्द से फर्क नहीं पड़ता है। कांग्रेस की गुजरात ईकाई अपनी प्रेस रिलीज में मोदी के नाम के साथ उर्फ फेंकू शब्द का इस्तेमाल कर रही है। कई कांग्रेस समर्थक सोशल मीडिया पर भी मोदी को फेंकू कहते रहे हैं।
वहीं सोमवार से कानून मंत्रालय का भी कामकाज संभाल रहे दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल ने दावा किया है कि उनकी सरकार जल्द ही नरेंद्र मोदी के दोहरे चरित्र का खुलासा करेगी। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक केंद्र सरकार के हाथ इस बात के सबूत लगे हैं कि गुजरात दंगों मामले में गुजरात सरकार के प्रमुख सचिव सरकारी वकील के संपर्क में थे। केंद्र सरकार इसी बारे में कोई खुलासा कर सकती है।
मोदी ने सोमवार को 18 अमेरिकी शहरों में बैठे भारतीय-अमेरिकी समुदाय को एक साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए यूपीए सरकार पर फिर से हमला बोला। मोदी ने पाकिस्तान को लेकर
भारत सरकार की नीतियों की बखिया उधेड़ते हुए कहा कि भारतीय जवानों का सिर काटने वालों को हम बिरयानी खिलाते हैं। मोदी का इशारा पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ की अजमेर शरीफ यात्रा की तरफ था, जहां सलमान खुर्शीद ने अशरफ के लिए लंच का आयोजन किया था। मोदी ने
चीन की घुसपैठ के भी मुद्दे पर भारत सरकार को निशाने पर लिया। यह कार्यक्रम गुजरात के स्थापना दिवस से जुड़ा हुआ था।
मोदी ने कहा, 'मुझे मालूम है कि आपके बीच कई अमेरिकी नेता भी बैठे हैं, लेकिन फिर भी मैंने हिंदी में बोलना सही समझा। मुझे उम्मीद है कि आप मेरा संदेश उन तक पहुंचाएंगे। मैं उन सभी का नमन करता हूं जिन्होंने गुजरात के लिए काम किया और अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। भगवान ने हमें जो भी ताकत दी है, उसी के बलबूते सपने पूरे करने की कोशिश करूंगा। सही मायनों में आप लोग ही हमारे सांस्कृतिक दूत हैं। विकास ही एकमात्र रास्ता है जो भारत को आगे ले जाएगा। गुजरात ने अपने विकास के जरिए देश के सामने एक नजीर पेश की है। लेकिन हमें कच्छ, बनासकांठा, रधनपुर और समंदर से सटे इलाकों का अब भी विकास करना है।'
उन्होंने कहा, '
चीन हिन्दुस्तान में घुस आया और हम अपनी सेना को हटाने में लगे हैं।' मोदी ने कहा, 'करप्शन का इतना घिनौना रूप पहले कभी देखने को नहीं मिला। भ्रष्ट्राचारियों ने कोयले तक को नहीं बख्शा। इस घर को आग लगी घर के चिराग से। किसी को किसी पर भरोसा नहीं रहा। यह भरोसा हमें स्थापित करना होगा। हम लोगों का भरोसा कैसे स्थापित करें, देश के सामने यह बड़ा सवाल है। दिल्ली की सरकार पर किसी को भरोसा नहीं रह गया है। उसकी नीतियों पर किसी को भरोसा नहीं है। उच्च पदों पर बैठे लोगों के आचरण ने जनता का भरोसा तोड़ा है। दोस्तो, भरोसे में बड़ी ताकत होती है। गुजरात में लोगों को एक-दूसरे पर भरोसा है, इसलिए विकास कर रहे हैं हम। भरोसा टूटने का नतीजा है कि हमें दुकानों पर लिखना पड़ रहा है 'शुद्ध घी की दुकान'। वरना क्या पहले कभी दुकानों पर ऐसा लिखा देखा था आपने। मोदी ने कहा, 'सरदार सरोवर डैम पर सरदार पटेल की मूर्ति बनाने का सपना देखा है। स्टैचू ऑफ यूनिटी होगा इस मूर्ति का नाम। यह दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति होगी। इस स्टैचू को बनाने में आपका सहयोग चाहता हूं।
मोदी ने कहा, 'गुजरात पहला ऐसा स्टेट है, जहां दुनिया की पहली फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी है। बाल का खाल उधेड़ने वाले न जाने क्या-क्या कहेंगे पर मैं किसी कॉलेज के डिपार्टमेंट की बात नहीं कर रहा हूं। मैं यूनिवर्सिटी की बात कर रहा हूं। गुजरात का विकास नरेंद्र मोदी ने नहीं गुजरातियों ने किया है।'
उन्होंने कहा, 'हमारे पतंग ने दुनिया में हमारी पहचान बनाई। गरीब पतंग बनाने वालों ने इसे बिजनस का रूप दिया, इसमें जान भर दी। यह आज
अरबों-खरबों का बिजनस है। गुजरात पहले भी था, लेकिन जैसा आज है वैसा नहीं था। टूरिजम में गुजरात का डंका बज रहा है। अमिताभ बच्चन भी कह रहे हैं कि जिन्होंने गुजरात नहीं देखा कुछ नहीं देखा। कुछ दिन तो बिताओ गुजरात में। पहले भी सबकुछ था लेकिन विजन नहीं था। हमने रेगिस्तान में जान फूंक दी। हमने रन ऑफ कच्छ में जान फूंक दी। लाखों लोग कच्छ महोत्सव में आते हैं। करोड़ों का बिजनस होता है यहां पर।'
मोदी ने कहा, 'टाइगर को बचाने के लिए केंद्र सरकार न जाने कितनी योजनाएं चला रही है, लेकिन शेरों की तरफ किसी का ध्यान नहीं है। राज्य सरकार की नीतियों की बदौलत गुजरात में शेरों की संख्या बढ़ रही है। कुपोषण पर भले ही हमारे विरोधी कुछ भी कहें पर, कैग ने भी अपनी रिपोर्ट में गुजरात के कुपोषण मैनेजमेंट की तारीफ की है। विरोधी इस बात की
चर्चा नहीं करते। हम टेक्नॉलजी को गांव-गांव तक पहुंचाना चाहते हैं ताकि विकास के रेस में हमारा राज्य पीछे न हो।गुजरात सरकार की बुराई करने वाली कांग्रेस समर्थित केंद्र सरकार भी हमारे कामों की तारीफ करती है। अवॉर्ड देती है। यकीन न हो तो, आप भारत सरकार की वेबसाइट पर जाकर हमारी उपलब्धियों को देख सकते हैं।'
आगे की स्लाइड में पढ़िए, आडवाणी का येदियुरप्पा और बीजेपी आलाकमान पर हमला:
मोदी को पीएम बनाने के लिए गुजरात में पोस्टरबाजी
अमेरिका का दावा- 2000 मुसलमानों की हत्या में मोदी का हाथ होने के हैं सुबूत
अब यूपी होगी नरेंद्र मोदी की कर्मभूमि!
उमर अबदुल्ला ने पकड़ा मोदी का 'झूठ', ट्विटर पर हुई किरकिरी
मोदी की इन 5 खामियों पर भी तो नजर डालिए
नरेंद्र मोदी का सीक्रेट मिशन पीएम शुरू
आखिर मोदी क्यों हैं 'वन मैन शो', जानिए 5 कारण