अहमदाबाद. प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी ने गुजरात में अपना मंदिर बनाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे भारतीय संस्कृति के खिलाफ बताया है। पीएम के इस सख्त रवैये के बाद मंदिर का निर्माण कर रहे ट्रस्ट ने 2 लाख रुपए में तैयार हुई मोदी की मूर्ति को कपड़े से ढंकवा दिया है और इसे भारत माता की मूर्ति से रिप्लेस करने का फैसला किया है। अहमदाबाद से 130 किमी दूर स्थित इस मंदिर का रविवार को ही उद्घाटन होने वाला था। अब इसे टाल दिया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार सुबह ट्वीट किया, 'मैंने अपने नाम पर एक मंदिर के निर्माण की खबरें सुनी हैं। मैं स्तब्ध हूं। ये चौंकाने वाला है और भारत की संस्कृति के खिलाफ है।' पीएम ने मंदिर बनाने वाले अपने समर्थकों से कहा, "आप अपना समय और स्रोतों का उपयोग स्वच्छ भारत का सपना साकार करने में करें।"
मोदी के करीब 300 समर्थकों ने करीब पांच साल पहले मोदी के प्रति अपनी श्रद्धा दर्शाने के लिए मंदिर बनाने का एलान किया था और एक ट्रस्ट का गठन किया था। सरकार ने भी भारत माता का मंदिर बनाने के नाम पर बेशकीमती जमीन दी थी। करीब एक साल में यह मंदिर बनकर तैयार हुआ है और इस पर करीब 7 लाख रुपए का खर्च आया है।
स्थानीय पार्षद और बीजेपी नेता रमेश उन्दहद ने कहा था, "मोदी हमारे लिए भगवान की तरह हैं और हम कई दशकों से उनकी पूजा कर रह हैं। हम गुजरात के हर गांव में उनका मंदिर बनाना चाहते हैं।"
अागे की स्लाइड में देखें मंदिर की कुछ और तस्वीरें...