पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिसोदिया ने कहा कि पीएम ने दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने की मांग पर विचार करने को कहा है

पहली बार 14 मिनट के लिए आमने-सामने हुए मोदी-केजरीवाल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. दिल्ली के भावी मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पहली बार पीएम के आधिकारिक निवास 7, रेसकोर्स रोड पर आमने-सामने हुए। दोनों नेताओं के बीच पहली मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने हाथ जोड़कर और फिर हाथ मिलाकर केजरीवाल का स्वागत किया। पीएम मोदी ने केजरीवाल को फूलों का गुलदस्ता भी दिया। इस दौरान केजरीवाल के साथ मनीष सिसोदिया भी रहे। यह मुलाकात करीब 14 मिनट तक चली।
सूत्र बता रहे हैं कि मुलाकात के दौरान केजरीवाल ने पीएम को अपने शपथ ग्रहण समारोह में आने का न्योता दिया। लेकिन पीएम ने महाराष्ट्र यात्रा की वजह से शपथ ग्रहण समारोह में जाने पर असमर्थता जताई। 14 फरवरी को पीएम मोदी को महाराष्ट्र में एक कार्यक्रम में शरद पवार के साथ मंच साझा करना है। यह कार्यक्रम पहले से ही तय बताया जा रहा है।
मुलाकात के बीद मीडिया से बात करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी। सिसोदिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग पर विचार करने को कहा है।