पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • याहू की ईयर इन रिव्यू लिस्ट जारी, मोदी अंबानी और सनी लियोनी टॉप पर

2014 में सबसे ज्यादा सर्च किए गए अंबानी, मोदी और सनी लियोनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटोः प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुकेश अंबानी।)
नई दिल्ली. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रेसिडेंट एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश अंबानी इस साल देश के सबसे प्रभावशाली व्यक्ति रहे। इसी तरह राजनीति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अभिनय के क्षेत्र में अमिताभ बच्चन ने अव्वल स्थान पाया। जबकि देश में सबसे ज्यादा सर्च की गई सेलिब्रिटीज में सनी लियोनी पहले पायदान पर रहीं। याहू इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में यह बात कही है।
ऑनलाइन सर्च की संख्या और पैटर्न के आधारित साल 2014 की 'ईयर इन रिव्यू' रिपोर्ट में याहू इंडिया ने देश के 50 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट तैयार की है। इसके अलावा याहू ने राजनीति, खेल, फिल्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल सेक्टर की भी लिस्ट तैयार की है।
प्रभावशाली हस्तियों की सूची में बिग बी 15वें नंबर पर है जबकि सलमान 21वें, शाहरुख 27वें और आमिर 35वें नंबर पर है। यह भी दिलचस्प है कि आईपीएल में सट्टेबाजी और मैच फिक्सिंग के कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष पद से हटा गए लेकिन आईसीसी के चेयरमैन चुने गए एन श्रीनिवासन इस सूची में 30वें नंबर पर है।
अंबानी देश में सबसे प्रभावशाली
देश के सबसे प्रभावशाली लोगों में अंबानी दूसरी बार पहले स्थान पर बने रहने में कामयाब रहे हैं। लिस्ट में उनके बाद टाटा समूह के नए चेयरमैन साइरस मिस्त्री हैं जबकि अडानी समूह के मुखिया गौतम अदानी तीसरे स्थान पर हैं। खास बात यह है कि लिस्ट में टॉप-5 सिर्फ उद्योगपति ही हैं।
4- कुमार मंगलम बिड़ला, उद्योगपति
5 रतन टाटा, उद्योगपति
6- दीपक पारेख, बैंकर
7- अनिल अंबानी, उद्योगपति
8- एएम नाइक, उद्योगपति
9- अनिल अग्रवाल, इंडस्ट्रीलिस्ट
10- अजीज प्रेमजी, विप्रो
11- समीर-विनीत जैन, टाइम्स ग्रुप
12- महेंद्र सिंह धोनी, क्रिकेटर
13- उदय कोटक, बैंकर
14- वाईसी देवेश्वर, उद्योगपति
15- अमिताभ बच्चन, अभिनेता

नेताओं में मोदी, क्रिकेटरों में धोनी अव्वल
राजनेताओं की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, क्रिकेटरों में भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, अभिनेताओं में अमिताभ बच्चन तथा सेलिब्रिटी में सनी लियोनी पहले पायदान पर हैं। इसी तरह खेल में क्रिकेट तथा टेक्नोलॉजी गैजेट्स में एप्पल का आई फोन-6 पहले स्थान पर हैं।

आगे पढ़ें कौन हैं राजनीति में टॉप पर और कौन हुआ बाहर