पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Modi Will Be On Navratri Fast On America Visit

अमेरिका यात्रा पर नवरात्र का व्रत रखेंगे नरेंद्र मोदी, पकवानों का लुत्‍फ न उठाकर लेंगे नींबू पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो: जापान यात्रा पर पीएम नरेंद्र मोदी, साथ में हैं जापानी पीएम शिंजो आबे (बाएं)।
नई दिल्‍ली: पीएम नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। व्हाइट हाउस में उनके स्वागत में आयोजित डिनर में परोसे जाने वाले पकवानों का लंबा-चौड़ा मेन्‍यू तैयार हो चुका है। हालांकि, नरेंद्र मोदी इनके जायके का लुत्‍फ नहीं उठा सकेंगे। इसका कारण यह है कि अमेरिका में रहने के दौरान मोदी नवरात्र के लिए व्रत पर होंगे।
एक अंग्रेजी अखबार ने पीएमओ के अधिकारियों के हवाले से बताया है कि मोदी नवरात्र (सितंबर 25 से अक्‍टूबर 3 तक) के व्रत के दौरान सिर्फ तरल पदार्थ ही लेंगे। पीएमओ के एक अधिकारी ने कहा, ''पीएम नरेंद्र मोदी बीते चार दशक से नवरात्र का व्रत रख रहे हैं और इस साल भी रखेंगे। वह अमेरिका में अपनी विजिट के दौरान नींबू पानी या विटामिन वाटर ही लेंगे। हालांकि, उन्‍होंने इस बारे में अभी कुछ निर्देश नहीं दिए हैं।''
उधर, न्‍यूयॉर्क मेडिसन स्‍क्वॉयर में मोदी के भाषण के कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे एनआरआई भी यह बता रहे हैं कि मोदी के 9 दिन के व्रत को ध्‍यान में रखकर उनका शेड्यूल जानबूझकर ज्‍यादा व्यस्‍त नहीं रखा जा रहा है। कार्यक्रम के मैनेजमेंट से जुड़े डॉ भारत बराई ने कहा, ''हम जानते हैं कि पीएम नवरा‍त्र के दौरान व्रत पर रहते हैं, इसल‍िए भारतीय अधिकारियों ने हमसे कहा है कि पीएम के कार्यक्रम की रुखरेखा ज्‍यादा थकाऊ न हो।'' बराई के मुताबिक, पीएम के दौरे को लेकर लोगों में इतना उत्‍साह है कि उन्हें कई दूसरे शहरों में जाने का न्‍योता मिल रहा है, लेक‍िन इन सभी को कबूल कर पाना मुमकिन नहीं है।
आगे पढ़ें टॉप अमेरिकी कंपनियों के सीईओ से मिलेंगे मोदी और देखें मेडिसन स्‍क्वायर गार्डन की तस्‍वीरें जहां पीएम देंगे भाषण