पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Modi Will Reach Gujarat Today, Birthday Tommorrow

मोदी का 64 वां बर्थडे कल: कुछ घंटे बाद गुजरात पहुंचेंगे मोदी, अगले दिन करेंगे जिनपिंग की अगुवानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटोः अपने जन्मदिन पर मां हीरा बेन का आशीर्वाद लेने गांधीनगर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने 64वें दिन पर दिन की शुरुआत मां हीरा बेन का आशीर्वाद लेकर की। मोदी सुबह 7:30 बजे ही गांधीनगर पहुंचे। मां के चरण स्पर्श कर मोदी ने उनका आशीर्वाद लिया। मां ने भी मोदी को जन्मदिन पर उन्हें उपहार दिया। मोदी ने अपने जन्मदिन पर भगवा रंग का कुर्ता पहना है। आज दोपहर के बाद मोदी चीनी राष्‍ट्रपति की मेहमाननवाजी करेंगे।
पीएम बनने के बाद पहली बार पहुंचे गुजरात
इससे पहले मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार गुजरात पहुंचे। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने उनकी अगुआनी की। बाद में एक कार्यक्रम आयोजित कर आनंदीबेन पटेल ने मोदी का अभिनंदन किया गया। इस दौरान मोदी को फूलों की माला पहनाई गई। इस दौरान प्रधानमंत्री ने गुजराती भाषा में लोगों को संबोधित भी किया। मोदी ने कहा कि गुजरात में मुख्यमंत्री के रूप में उनका अनुभव दिल्ली में बहुत काम आया। एयरपोर्ट पर स्वागत समारोह के बाद प्रधानमंत्री अहमदाबाद के त्रिमंदिर पहुंचे। यहां मोदी ने कहा कि गुजरात न तो उनके भरोसे है और न ही आनंदीबेन पटेल के।
मोदी के जन्मदिन यानी 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम:
सुबह
-सबसे पहले गांधीनगर में माता हीरा बेन का अशीर्वाद लेंगे।
-महात्मा मंदिर में राज्य सरकार द्वारा आयोजित सत्कार समारंभ में भाग लेंगे।
-महात्मा मंदिर में प्रधानमंत्री के समक्ष राज्य सरकार की पिछले 100 दिनों की उपलब्धियां पेश की जाएंगी।
-मोदी के द्वारा कुछ योजनाओं की घोषणा की जा सकती हैं। कार्यक्रम में जरूरतमंदों की मदद की जानी है।
दोपहर
-मोदी दिन में ढाई बजे जिनपिंग का स्वागत करने एयरपोर्ट जाएंगे।
-होटल हयात में जिनपिंग और चीन के प्रतिनिधि मंडल के साथ मीटिंग करेंगे।
-होटल हयात से जिनपिंग के साथ महात्मा मंदिर पहुंचेंगे।
शाम
-साबरमती रिवरफ्रन्ट का जिनपिंग के साथ जायजा लेंगे।
-रिवरफ्रन्ट पर मोदी जिनपिंग के साथ डिनर करेंगे।
-डिनर के बाद प्रधानमंत्री मोदी ओर जिनपिंग दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
आगे की स्लाइड में पढ़िए, पिछले साल कैसे मनाया था जन्मदिन...