नई दिल्ली. प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी 2014 में ऑनलाइन सर्च के मामले में देश के सभी राजनेताओं पर भारी रहे। याहू इंडिया के मुताबिक वे साल में सबसे अधिक सर्च किए जाने वाले राजनेता रहे। खिलाड़ियों में
महेंद्र सिंह धोनी और उद्योगपतियों में मुकेश अंबानी पहले स्थान पर रहे। याहू इंडिया ने ऑनलाइन सर्च की संख्या और पैटर्न के आधार पर यह सूची जारी की है। उसने अलग-अलग वर्ग की अलग-अलग सूची बनाई है। राजनेताओं में मोदी के बाद
अमित शाह, अरुण जेटली और सोनिया गांधी हैं। जबकि उद्योगपतियों में मुकेश अंबानी के बाद टिम कुक (सीईओ एपल) और
सत्या नडेला (सीईओ
माइक्रोसॉफ्ट) हैं। खेलों में क्रिकेट ने बाजी मारी।