नयी दिल्ली. टीम ओबामा प्रधानमंत्नी नरेन्द्र मोदी की इस महीने के अंत में होने वाली यात्ना के दौरान दोनों देशों के बीच लगभग ठप पडे रक्षा सौदों में जान फूंकने की तैयारी में जुटा है।
ओबामा प्रशासन इस यात्ना के दौरान पिछले कई वर्षो से विभिन्न स्तरों पर लंबित 7 अरब डालर से भी अधिक के रक्षा सौदों को सिरे चढाने के लिए उत्सुक है। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने इन सौदों पर हस्ताक्षर की उम्मीद जताते हुए कहा कि हैवी लिफ्ट चिनुक हेलीकॉप्टरों और दूसरी श्रेणी के हेलीकॉप्टरों के सौदों पर सहमति बन सकती है।
22 एच 64 डी अपाचे हेलीकॉप्टरों और 15 हैवी लिफ्ट चिनुक हेलीकॉप्टरों की खरीद अनुबंध पर हस्ताक्षर होने के अंतिम चरण में है। रक्षा खरीद परिषद ने अपनी पिछली बैठक में इन सौदों की अडचनों को दूर कर दिया था। चिनुक हेलीकॉप्टरों का सौदा 1.4 अरब डालर तथा अपाचे खरीद सौदा भी 1.4 अरब डालर का है।