पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

LIVE: 20 म‍िनट की देरी से पहुंचे भारत पहुंचे चीनी राष्‍ट्रपति, स्‍वागत के लिए पहुंचे नरेंद्र मोदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: साबरमती रिवरफ्रंट पर नरेंद्र मोदी के साथ शी जिनपिंग।
नई दिल्ली। चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग अपने तीन दिवसीय दौरे पर बुधवार को अहमदाबाद पहुंचे।उनके साथ उनकी पत्‍नी पेंग लियुआन भी मौजूद थीं। बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी राष्‍ट्राध्‍यक्ष की मेजबानी नई दिल्‍ली के बजाय किसी दूसरे शहर में की गई है। जिनपिंग अहमदाबाद एयरपोर्ट पर तो फॉर्मल सूट पहने हुए थे, लेकिन कुछ देर बाद वह एक स्‍लीवलेस नेहरू जैकेट में नजर आए। एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक, यह जैकेट उन्‍हें पीएम नरेंद्र मोदी ने गिफ्ट की है। बता दें कि मोदी खुद इस तरह के जैकेट्स के शौकीन माने जाते हैं।
साबरमत‍ी रिवरफ्रंट पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में जिनपिंग और उनकी पत्‍नी पेंग लियुआन के डिनर के लिए एक लग्जरी टेंट लगाया गया था। पार्क में गुजराती डांस और म्‍यूजिक की विशेष व्‍यवस्‍था की गई थी। चीनी राष्‍ट्रपति और उनकी पत्‍नी ने विशेष गुजराती झूले का भी आनंद उठाया। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी खड़े होकर मुस्‍कुराते रहे। मोदी ने गुजरात में जिनपिंग की जमकर खातिरदारी की। उन्‍होंने घूम-घूम कर उन्‍हें नजारे दिखाए। पीएम मोदी और चीनी राष्‍ट्रपति एक-दूसरे के साथ बेहद रिलैक्‍स्‍ड नजर आए। वे कई मुद्दों पर बिना दुभाषिए की मदद के भी बातचीत करते दिखे। मोदी ने जिनपिंग को साबरमती आश्रम भी घुमाया और उन्‍हें आश्रम के संबंध में तमाम जानकारियां दीं। चीनी राष्‍ट्रपति मोदी के साथ करीब 6 घंटे रहे। इसके बाद वह दिल्‍ली के लिए रवाना हो गए।
क्‍या परोसा गया चीनी राष्‍ट्रपति को
स्‍नैक: रजवाड़ी छाछ, सैं‍डविच ढोकला, तिलवाली खांडवी, सेव
थाली: बैंगन मेथी की सब्‍जी, गुजराती दाल, मिक्‍स वेज, भिंडी संभरिया, आलू रसावाला, गुजराती कढ़ी, मेथी थेपला, भाखरी
डेजर्ट: ठंडा दूध, मैंगो श्रीखंड, गरम गाजर हलवा, शुगरफ्री गेंहू का लड्डू
कई समझौतों पर हुए हस्‍ताक्षर
दिल्ली आने से पहले भारत और चीन के बीच गुजरात की धरती पर कई समझौते हुए। चीन के शहर ग्वांगजाओ और अहमदाबाद के बीच समझौता हुआ। इसके तहत अहमदाबाद का विकास ग्वांगजाओ की तर्ज पर किया जाएगा। चीन वडोदरा के पास इंडस्ट्रियल पार्क बनाने में मदद करेगा। इंडिगो एयरलाइंस और चीनी बैंक के बीच भी समझौता हुआ। इस समझौते के मुताबिक चीना बैंक इंडिगो को विमान खरीदने में मदद करेगा।
एयरपोर्ट पर राज्‍यपाल और गुजरात की सीएम ने किया था स्‍वागत
इससे पहले, चीनी राष्‍ट्रपति का विमान बुधवार दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर अहमदाबाद एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। उनका स्‍वागत करने के लिए राज्‍यपाल और गुजरात की मुख्‍यमंत्री मौजूद थीं। यहां से वह हयात होटल गए, जहां पीएम नरेंद्र मोदी ने उनका स्‍वागत किया
कांग्रेस ने साधा निशाना
चीनी राष्‍ट्रपति के दौरे को लेकर कांग्रेस ने सत्‍ताधारी बीजेपी पर निशाना साधा। कांग्रेस प्रवक्‍ता राजीव शुक्‍ला ने बुधवार को कहा, ''ऐसा नहीं चलेगा। एक तरफ वो हमारी जमीन पर कब्‍जा करें और दूसरी तरफ हम उन्‍हें ढोकला, फाफड़ा खिलाएं। '' बता दें कि कुछ महीने पहले जब कांग्रेस के नेतृत्‍व वाली यूपीए सरकार थी, तो बीजेपी ने भी कुछ ऐसा ही रुख अपनाया था। पाकिस्‍तान के पीएम के भारत दौरे पर बीजेपी ने कहा था कि एक तरफ हमारे जवानों की हत्‍या हो रही है और सरकार उनके पीएम को बिरयानी खिला रही है।
धरना- प्रदर्शन जारी
चीनी राष्‍ट्रपति के दौरे के विरोध में दिल्‍ली स्थित चीनी दूतावास के बाहर बुधवार को तिब्‍बती लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस को प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए लाठ‍ियां चलानी पड़ी। इसके अलावा, कई सारे लोगों को हिरासत में भी लिया गया। आजाद तिब्‍बत की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के राष्ट्रपति के सामने मजबूती से उनका पक्ष रखें और चीन को तिब्बत से अपना कब्जा हटाने को कहें।
आगे देखें संबंधित तस्‍वीरें...