पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Indore Bound Shipra Express Have Left The Railway Station Just 12 Minutes Ago

नक्सलियों ने झारखंड में रेलवे ट्रैक उड़ाया, बड़ा हादसा टला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोमो (धनबाद). नक्सलियों ने बुधवार रात 11.30 बजे झारखंड के निमियाघाट और भोलीडीह स्टेशन के बीच रेल ट्रैक उड़ा दिया। इससे हावड़ा से इंदौर जाने वाली क्षिप्रा एक्सप्रेस बाल-बाल बच गई। यह ट्रेन विस्फोट से 12 मिनट पहले ही यहां से गुजरी थी।
घटना के बाद इस रूट से गुजरने वाली देहरादून एक्सप्रेस, मुंबई मेल, क्षिप्रा एक्सप्रेस, कालका मेल समेत कई ट्रेनों को रोक दिया गया है। गोमो से आरपीएफ का दल घटनास्थल के लिए रवाना हो गया है। नक्सलियों ने घटनास्थल पर पोस्टर छोड़ा है। इसमें केंद्र से भूमि अधिग्रहण अध्यादेश वापस लेने और बस्तर से फोर्स हटाने की मांग की गई है।