जालंधर. अब ट्रेन में सफर के दौरान आप अपने स्टेशन के छूट जाने की टेंशन छोड़ दें, क्योंकि स्टेशन आने से पहले ही आपको पता चल जाएगा। एक ऐसा मोबाइल एप्लीकेशन आ गया है जो स्टेशन के आने के 10, 15 या 20 किमी पहले ही आपको बता देगा।
इस एप्लीकेशन में देश के विभिन्न हिस्सों से चलने वाली ट्रेनों का टाइम टेबल फीड किया गया है। यह एप्प जीपीएस सिस्टम की ही तरह काम करेगी। एंड्रॉयड मोबाइल में इस एप्प को डाउनलोड करके इसका लाभ लिया जा सकता है। यदि ट्रेन लेट है, तो उसका भी पता चल जाएगा।
आगे पढ़ें: ऐसे डाउनलोड करें एप्प