नई दिल्ली. सड़क परिवहन-राजमार्ग और जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि सरकार ई रिक्शा पर नयी अधिसूचना दस दिन के अंदर जारी कर देगी।
गडकरी ने नई सरकार के 100 दिन पूरा होने के मौके पर अपने मंत्रालय की उपलब्धियों का ब्यौरा देने के लिए आयोजित पत्रकार सम्मेलन में आज कहा कि ई रिक्शा पर नया प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। ई रिक्शा के लिए सरकार दस दिन में नई अधिसूचना जारी कर देगी।
गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने राजधानी में ई रिक्शा को गैर कानूनी बताते हुए इस पर रोक लगाई हुई है।