पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

त्रिशंकु लोकसभा? आम चुनाव में किसी को बहुमत के आसार नहीं

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव के लिए अगर आज वोट डाले जाएं हो तो किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलेगा। इंडिया टुडे और सी-वोटर के सर्वे का तो यही दावा है। इसके मुताबिक नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा 188 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। इसके मुताबिक कांग्रेस को 23 फीसदी, भाजपा को 34 फीसदी और अन्य दलों को 43 वोट मिल रहे हैं।
क्या दिखेगा राहुल का करिश्मा?
सर्वे के मुताबिक कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल का करिश्मा कहीं नहीं दिख रहा। कांग्रेस दो अंकों में सिमट सकती है। कांग्रेस को 91 सीटें मिलने का अनुमान है। आईबीएन- सीएनएन व सीएसडीएस के सर्वे में भी त्रिशंकु लोकसभा का अंदेशा है। आज तक के सर्वे के मुताबिक एनडीए को 53 सीटों की बढ़त मिल सकती है। यानी गठबंधन को 207 से 217 सीटें मिलने का अनुमान है। यूपीए को 156 सीटों के नुकसान हो रहा है। उसे 98 से 108 सीटें मिलेंगी।
क्या बढ़ेगी क्षेत्रीय दलों की ताकत?
क्षेत्रीय दलों की ताकत बढ़ने के आसार हैं। उसे 223 से 233 सीटें मिल सकती हैं। यानी आज के हिसाब से करीब 103 सीटें अधिक। उत्तर प्रदेश में मायावती की बसपा, तमिलनाडु में जयललिता की अन्नाद्रमुक और पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस मजबूती के साथ उभरेगी। नई और अलग राजनीति का अलख जगाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी सिर्फ दस सीटों पर अटक सकती है।
कब हुआ सर्वे, कितने लोग हुए शामिल
सर्वे करने वाली संस्था का दावा है कि 21,792 लोगों से बात की गई। दिसंबर के महीने में।
प्रधानमंत्री पद की दौड़ में कौन कहां...
नरेंद्र मोदी 47%
अरविंद केजरीवाल को 9%
सोनिया गांधी 6%
किसे कितनी सीटें
पार्टी सीट
इंडिया टुडे/ सी-वोटर आईबीएन/ सीएसडीएस
भाजपा+ 211 152-201
कांग्रेस+ 104 54-111
लेफ्ट+ 31 9-21
एआईएडीएमके 29 15-23
बसपा 25 10-16
तृणमूल 23 20-28
एसपी 20 8-14
बीजेडी 13 10-16
वाईएसआर 13 11-19
आरजेडी 11 6-10
आप 10 4-6
जेडीयू 4 7-13
अन्य 49 34-64
सर्वे से मिले संकेत
कांग्रेस
दो अंकों में सिमट सकती है, राहुल का करिश्मा नहीं।
आप
सिर्फ हल्ला, जनाधार नहीं। सर्वे के अनुसार 10 सीटें ही मिलने की संभावना है।
भाजपा
188 सीटों के साथ बन सकती है सबसे बड़ी पार्टी।