पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शर्मनाकः दुनिया की टॉप-200 यूनिवर्सिटी में भारत से एक भी नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो:आईआईटी दिल्ली को लिस्ट में 235वां स्थान मिला है।)

लंदन. वैश्विक स्तर पर श्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की सूची के पहले 200 में भारत का एक भी विश्वविद्यालय शामिल नहीं है। इस वैश्विक रैंकिंग में लगातार तीसरे साल मैसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी को पहला स्थान मिला है।
क्वाक्वैरेली साइमंड्स (क्यूएस) व‌र्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग के अनुसार, वैश्विक स्तर पर भारत में सर्वोच्च स्थान आईआईटी-बांबे का है। वैश्विक स्तर पर इसकी रैंकिंग 222 है। वैश्विक स्तर पर 700 संस्थानों की इस सूची में भारत के संस्थानों की संख्या पिछली बार के 11 से बढ़कर 12 हो गई है। पांच के अतिरिक्त अन्य भारतीय शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग वैश्विक स्तर पर 400 से ऊपर है।

ऑक्सफोर्ड और कैंब्रिज सर्वाधिक रोजगार योग्य
टॉप 200 की सूची में कुल 31 देशों के शिक्षण संस्थान हैं। इसमें 51 संस्थानों के साथ अमेरिका पहले नंबर पर है। यह रैंकिंग हर साल विश्वविद्यालयों के शोध, शिक्षण, रोजगार और अंतरराष्ट्रीयकरण के आधार पर तैयार की जाती है। सूची के अनुसार ऑक्सफोर्ड और कैंब्रिज के स्नातकों को दुनिया में सर्वाधिक रोजगार योग्य माना गया।

टॉप-200 में इन देशों का दबदबा
अमेरिका (51 संस्थान)
ब्रिटेन (29 संस्थान)
जर्मनी (13 संस्थान)
नीदरलैंड्स (11 संस्थान)
कनाडा-जापान (10-10 संस्थान)
आगे पढ़ें दुनिया और भारत के टॉप शिक्षण संस्थान