पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Omar Tweeted On Jammu And Kashmir Current Position

उमर ने ट्विट किया, जम्मू-कश्मीर में स्थिति सामान्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नयी दिल्ली. जम्मू-कश्मीर में आई भीषण बाढ़ के करीब दो सप्ताह बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पहली बार ट्विट किया, जिससे कनेक्टिविटी की स्थिति अब सामान्य होती नजर आ रही है।
मुख्यमंत्री ने सात सितंबर के बाद आज पहली बार ट्विट किया। जम्मू-कश्मीर में बाढ़ के कारण पूरे राज्य का संपर्क टूट गया था और सब कुछ जलमग्न हो गया था। पूरे दस दिन तक राज्य के कई इलाके बाढ़ में डूबे रहे और सब कुछ ठहर गया था। दूरसंचार जैसी व्यवस्था भी ठप पड़ गई थी।
अब स्थिति कुछ सामान्य हुई है और इंटरनेट भी सीमित सेवा दे रहा है और मुश्किल से इंटरनेट कनेक्शन जुड़ रहा है, लेकिन अब स्थिति धीरे-धीरे सुधर रही है। मुख्यमंत्री बाढ़ के कारण लोगों से संपर्क में नहीं रहने पर हुई अपनी आलोचना से कुछ परेशान लग रहे हैं। उन्होंने मीडिया से निष्पक्ष होकर काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आलोचना की जानी चाहिए, लेकिन सरकार का पक्ष भी सामने रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब भी संभव होगा वह ट्विट करके अपडेट रहने की कोशिश करेंगे।