पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राज ठाकरे पर एक और केस दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ वासी पुलिस स्टेशन में एक और मामला दर्ज किया गया है। मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगा है। इससे पहले महाराष्ट्र के टोल नाकों पर गुंडागर्दी और तोड़फोड़ को लेकर पुलिस ने राज ठाकरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। महाराष्ट्र में टोल नाकों पर तोड़फोड़ के अब तक 96 से ज्यादा मामले दर्ज हो चुके हैं। राज ठाकरे पर आरोप है कि उन्होंने रविवार को भड़काऊ भाषण दिया और अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर उनसे टोल टैक्स मांगा जाए तो वे टोल प्लाजा को तोड़ दें।