मुंबई. किसी महत्वपूर्ण और नजरअंदाज किए जा रहे मुद्दे को अंजाम तक पहुंचाने के मकसद से कुछ साल पहले भारत में ऑन-लाइन पिटिशन का कॉन्सेप्ट सामने आया था। दो साल पहले एसिड की खुले में बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर दायर की गई एक ऑनलाइन पिटिशन पर एक ही हफ्ते में 25 हजार से ज्यादा लोगों ने हस्ताक्षर किए थे और इसके बाद सरकार को एसिड की खुले में बिक्री पर प्रतिबंध लगाना पड़ा था। हालांकि अब इस कॉन्सेप्ट का चेहरा पूरी तरह बदल गया है। ऑनलाइन कैंपेन चलाने वाली एक वेबसाइट change.org पर अब ऐसे कैंपेन चल रहे हैं, जिनका आम लोगों से कोई सरोकार नहीं है। ऐसी ही एक पिटिशन पोर्न स्टार के रूप में काम कर चुकी सनी लियाेनी के खिलाफ दायर की गई है।
क्या है मांग : भारत में सनी लियोनी की एंट्री पर लगे प्रतिबंध
कब लॉन्च हुई पिटिशन : मार्च 2014
अब तक कितने हस्ताक्षर : 104
रियलिटी शो बिग-बॉस में एंट्री के बाद भारत में पॉपुलर हुई पोर्न स्टार सनी लियोनी अब तक छह बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हालांकि, पिछले साल मार्च में भारत के सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्रालय से एक ऑनलाइन पिटिशन के जरिए यह मांग की गई है कि वह पोर्न स्टार्स को पब्लिक फिगर बनने से रोके। साथ ही सनी लियोनी के भारत में प्रवेश पर रोक लगाए, लेकिन संभवत: सनी लियोनी की लोकप्रियता की वजह से अब तक इस याचिका पर सिर्फ 104 लोगों ने ही हस्ताक्षर किए हैं।
आगे की स्लाइड में पढ़ें : किन अन्य बातों को मुद्दों बनाकर दायर की गई हैं ऑनलाइन पिटिशन