पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पत्तियों से बने बुर्के ने मचावाया बवाल, ये हैं PETA के टॉप कंट्रोवर्शियल ADVT

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो कैप्शन: पेटा की कार्यकर्ता बेनजीर सुरैया को गुस्साए लोगों से बचाती भोपाल पुलिस।)
नेशनल डेस्क. भोपाल स्थित ताजुल मस्जिद के पास पशुओं की बलि को लेकर जागरूकता अभियान चलाने पहुंचे 'पेटा' के कुछ कार्यकर्ताओं की मुस्लिम समाज के लोगों ने पिटाई कर दी। दरअसल, पेटा की बेनजीर सुरैया सोमवार सुबह साथियों के साथ ताजुल मस्जिद के सामने सब्जी व पत्तियों से बना बुर्का पहनकर ईद-उल-जुहा के मौके पर गो वेजिटेरियन (शाकाहारी बनें) का संदेश देने पहुंची थीं।
ऐसा पहली बार नहीं है जब पेटा (PETA) के किसी अभियान के चलते बवाल मचा हो, दुनिया भर में पेटा अपने अभियानों को लेकर जब-तब सुर्खियों में रहा है।
क्या है पेटा
पेटा (PETA) या पशुओं के साथ नैतिक व्यवहार के पक्षधर लोग (People for the Ethical Treatment of Animals) एक पशु-अधिकार संगठन है। इसका मुख्यालय यूएसए के वर्जिनिया के नॉर्फोल्क (Norfolk) में स्थित है। विश्व भर में इसके लगभग 20 लाख सदस्य हैं और यह अपने को विश्व का सबसे बड़ा पशु-अधिकार संगठन होने का दावा करता है। इन्ग्रिड न्यूकिर्क (Ingrid Newkirk) इसके अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।
dainikbhaskar.com आपको पेटा के ऐसे ही कुछ विवादास्पद विज्ञापन के बारे में बता रहा है जो दुनिया भर में बवाल मचा चुके हैं...