पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कंपेरिजनः मेडिसन में छाने वाले पहले नेता और छठी शख्सियत बने 'रॉकस्टार मोदी'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटोः मैडिसन स्क्वैयर गार्डन में मोदी)

भोपाल. मोदी रॉक्स...! मैडिसन गार्डन। जहां पोप जॉन पॉल, बीटल्स, प्रिस्ले, माइकल जैक्सन, मोहम्मद अली ने इतिहास रचा। यही इस मैडिसन की पहचान भी है। रविवार को नरेंद्र मोदी ने यहां भाषण दिया। इन हस्तियों के कार्यक्रमों से मोदी के कार्यक्रमों की अपनी तरह की अनूठी तुलना...

आज कॉरपोरेट अमेरिकाः
गूगल के चेयरमैन श्मिट, सिटी ग्रुप के सीईओ माइकल कॉबर्ट, मास्टरकार्ड के सीईओ अजय बंगा और पेप्सी की चेयरमैन इंदिरा नूयी समेत 11 कॉरपोरेट हेड से मिलेंगे।
- दोपहर बाद वॉशिंगटन रवाना होंगे, जहां से मोदी का आधिकारिक अमेरिका दौरा शुरू होगा। वहां क्लिंटन दंपत्ति से मिलेंगे। राष्ट्रपति ओबामा ने उन्हें डिनर पर भी आमंत्रित किया है। (ये भी पढ़ें- मोदी की स्पीच पर अमेरिकी मीडिया ने कहा - 'सालों बाद कोई रॉकस्टार आया है')
मैडिसन में बोले मोदीः छोड़ो कल की बातें, कल की बात पुरानी...
नवरात्र का ये पर्व शक्ति उपासना का पर्व है। शुद्धीकरण और समर्पण भाव को अधिक तीव्र बनाने का पर्व है। भाग्यशाली हूं कि ऐसे पर्व पर आपसे मिला। आपने हजारों मील दूर रहकर भी भारत की इज्जत बढ़ाई है। आईटी के क्षेत्र में आप लोगों ने जो कमाल किया है वह न होता तो आज भी दुनिया हमें सांप-सपेरों का देश मानती। अब हम माउस घुमाते हैं तो दुनिया को डुलाते हैं। भारत में अभी-अभी चुनाव हुए। आपमें से बहुतों को मतदान का मौका नहीं मिला होगा, लेकिन जब परिणाम आया उस रात आप में से बहुत लोग सोए नहीं होंगे। बहुत से लोग चुनाव अभियान से जुड़े थे। मैं उनसे मिल नहीं पाया था। आज सबको थैंक्स कह रहा हूं। चुनाव जीतना जिम्मेदारी है। मैंने जब से यह दायित्व संभाला है 15 मिनट भी आराम नहीं किया है। भरोसा दिलाता हूं कि आपको नीचा देखने की नौबत नहीं आने दूंगा। (ये भी पढ़ें- भारतीय मूल के वो 8 लोग, जिन्होंने अमेरिका में गाड़े कामयाबी के झंडे)
- मैं विश्वास दिलाता हूं कि जिस क्वालिटी ऑफ लाइफ के लिए आपने सरकार चुनी है, वह लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में शत-प्रतिशत सफल होगी।
- अब यहां रहने वाला व्यक्ति कितने ही साल से यहां बसा हो। उसे लगने लगा है कि एक पैर तो हिंदुस्तान में रखना ही चाहिए। (ये भी पढ़ें- EXCLUSIVE PICS: मोदी को सुनने मैडिसन स्क्वेयर पर जुटे भारतीय-अमेरिकी )
- सारा विश्व इस बात से सहमत है कि 21वीं सदी एशिया की है। कोई कहता है कि 21वीं सदी एशिया की है और कोई कहता है कि हिंदुस्तान की है।
- भारत के पास तीन ऐसी चीजें हैं जो दुनिया के किसी भी देश के पास नहीं है। वो है- डेमोक्रेसी, डेमोग्राफिक डिविडेंड और डिमांड।
- सारी दुनिया के लोग अमेरिका में आकर बसे हैं और भारत के लोग सारी दुनिया में जाकर बसे हैं। ये कितनी मिली-जुली बातें हैं।
- विकास तब होता है, जब जनभागीदारी होती है। पर हमारे यहां ऐसा नहीं हुआ।
- हम पूरी दुनिया को वर्कफोर्स सप्लाय कर पाएंगे। भारत अपनी युवा शक्ति के दम पर दुनिया में अपनी जगह बनाने की ताकत रखता है।
- 2022 में जब आजाद भारत के 75 साल हों तब तक देश के हर परिवार के पास अपना घर हो।
- महात्मा गांधी भी प्रवासी भारतीय थे। जनवरी 1915 में भारत वापस आए थे। जनवरी 2015 में इसके 100 साल पूरे हो रहे हैं। आइये हम भी उनकी तरह देश का कर्ज चुकाएं।

आगे पढ़ें कैसे प्रिस्ले के संगीत की तरह शब्दों को पिरोते गए मोदी