पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मेडिसन स्क्वायर में हजारों तिरंगों से होगा मोदी का स्वागत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटोः मेडिसन स्क्वायर गार्डन)

नई दिल्ली. न्यूयॉर्क के मेडिसन स्क्वायर गार्डन में 28 सितंबर को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय समुदाय को संबोधित करने जाएंगे तो उनका स्वागत 10,000 तिरंगे लहराकर किया जाएगा। ये झंडे वहां पर मोदी का भाषण सुनने के लिए आए भारतीयों को दिए जाएंगे। इंडियन अमेरिकन कम्यूनिटी फाउंडेशन (अमेरिका) के प्रमुख डॉ. चंद्रकांत पटेल ने अमेरिका से फोन पर 'भास्कर' को बताया कि हमारा प्रयास है कि मोदी जब अपना संबोधन करें तो स्टेडियम के हर कोने में तिरंगा नजर आए।
दोनों देशों का राष्ट्रीय गान भी होगा-
मोदी के भाषण के पहले मेडिसन स्क्वायर गार्डन में भारत और अमेरिका दोनों का ध्वजारोहण और राष्ट्रीय गान होगा। कार्यक्रम में अमेरिका के 30 से 40 सीनेटर भी होंगे। उनका परिचय भी स्टेज से कराया जाएगा। यहां पर मोदी की फोटो वाली 2,000 टीशर्ट वितरित की जाएंगी। इसके साथ ही भोपाल के एक प्रकाशक की उस पुस्तक का भी वितरण होगा, जिसमें यह बताया गया है कि स्वामी विवेकानंद और भारतीय प्रधानमंत्री के नाम का पहला शब्द 'नरेंद्र' है। साथ ही स्वामी विवेकानंद का मोदी के जीवन पर भी खासा प्रभाव है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को इस कार्यक्रम की स्मारिका भी दी जाएगी। जिसमें भारतीय पीएम के जीवन से संबंधित जानकारी के अलावा मेडिसन स्क्वायर गार्डन के कार्यक्रम आयोजित करने वालों के बारे में जानकारी होगी।

आगे पढ़ें भारतीय समुदाय सौंपेगा मोदी को मांगपत्र