नई दिल्ली। दिल्ली कैब रेप मामले पर सियासत तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (आप) ने इसे मुद्दा बनाते हुए संसद में उठाया है। पार्टी नेता आशुतोष ने पीएम मोदी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें बीजेपी के चुनावी नारे 'बहुत हुआ महिलाओं पर अत्याचार, अबकी बार मोदी सरकार' की याद दिलाई। वहीं, कांग्रेस ने मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया। पार्टी नेता राशिद अल्वी ने घटना की कड़ी निंदा की है। पढ़िए, कैब में रेप पर क्या बोले नेता..
कैब में रेप पर बोले नेता
- घटना वाकई शर्मनाक है। कानून अपना काम करेगा और आरोपी को कड़ी सजा मिलेगी। मानसिकता बदलने की भी जरूरत है। -राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृहमंत्री
- हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं। कानून अपना काम करेगा, लेकिन इसे सामाजिक नजरिए से भी देखा जाना चाहिए। ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं, इस पर विचार किया जाना चाहिए। - किरेन रिजिजू, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री
- दिल्ली पुलिस गृहमंत्रालय के अधीन काम करती हैं। गृहमंत्री ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए, क्या उनकी जवाबदारी नहीं बनती। - आतिशी, आप नेता
- बहस का समय खत्म हो चुका है, हमें इस तरह के अपराधों के लिए कड़ी सजा खोजनी होगी। - सुब्रमण्यम स्वामी, बीजेपी नेता
- बहुत दुख होता है, जब ऐसी घटनाएं होती हैं। महिलाओं के लिए सुरक्षा की भावना खत्म हो गई है। केंद्र सरकार इसकी जिम्मेदार है।- राशिद अल्वी, कांग्रेस नेता
- ऐसी घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं। सरकार मामले में कड़ी कार्रवाई करेगी। - मुख्तार अब्बास नकवी, बीजेपी नेता