पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जम्मू कश्मीरः तीसरे दौर की वोटिंग जारी, नहीं दिखा आतंकी हमले का असर

जम्मू-कश्मीर: नहीं दिखा आतंकी हमलों का असर, तीसरे दौर की वोटिंग जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो: उरी के पोलिंग बूथ पर वोटर। यहीं हुआ था आतंकी हमला)
श्रीनगर. जम्मू कश्मीर के बारामूला, बडगाम और पुलवामा जिले की 16 विधानसभा सीटों के लिए तीसरे चरण में मंगलवार को 58 प्रतिशत वोटिंग हुई। घाटी में पहले और दूसरे चरण में 70 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई थी। आतंकी हमलों का असर वोटिंग पर्सेंटेज पर साफ नजर आया। बता दें राज्य में विधान सभा चुनाव के दौरान बडी संख्या में लोगों के लिए मतदान के लिए आगे आने से बौखलाए आतंकवादियों ने पांच दिसंबर को उरी में एक सैन्य शिविर पर हमला किया था जिसमें आठ जवान और तीन पुलिस कर्मी मारे गए थे। सेना की जवाबी कार्रवाई में छह आतंकवादी भी ढेर हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि मतदान के दौरान ऐसे किसी हमले को नाकाम करने के लिए बड़ी संख्या में अर्द्धसैनिक बलों तथा पुलिसकर्मियों को तैनात किया था।
पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर उल्लंधन
इधर, तीसरे दौर के मतदान से ऐन पहले सोमवार रात पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर उल्लंधन किया गया। अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे हमीरपुर जिले से पुंछ सेक्टर में रात 9.30 बजे हल्के हथियारों से पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा फायरिंग की गई। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। सेना के मुताबिक, पाकिस्तान की ओर से तकरीबन 10 मिनट तक फायरिंग जारी रही।
13 लाख वोटर, 138 उम्मीदवार-
अधिकारियों ने बताया कि तीसरे चरण के मतदान में 13 लाख से अधिक मतदाता 138 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। इनमें 64 उम्मीदवार करोड़पति हैं, जबकि 9 ऐसे हैं जिन पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। मतदाताओं में छह लाख से अधिक महिला मतदाता और 19575 प्रवासी मतदाता भी शामिल हैं।
आगे देखें तीसरे दौर की वोटिंग की तस्वीरें