पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिग बॉस जैसे कार्यक्रमों का कंटेंट बेहद खराब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. टीवी पर आ रहे बिग बॉस जैसे कार्यक्रमों में ‘अश्लीलता’ का मसला मंगलवार को राज्यसभा में उठा। कई सदस्यों ने इन कार्यक्रमों के कंटेंट को ‘बेहद खराब’ बताया। सरकार से पूछा कि इसे रोकने के लिए कौन से कदम उठाए गए हैं? या उठाए जा रहे हैं?

सदन में समाजवादी पार्टी के विशंभर प्रसाद निषाद ने कहा, ‘बिग बॉस जैसे कार्यक्रमों का कंटेंट काफी खराब है। इसके बावजूद वह प्रसारित हो रहा है। सरकार के पास क्या ऐसे कंटेंट की जांच के लिए कोई संस्‍था नहीं है? इस पर रोक लगनी चाहिए।’
आरपीआई के रामदास अठावले ने निषाद का समर्थन किया। कांग्रेस के कर्ण सिंह ने कहा, ‘मैं डांस के खिलाफ नहीं हूं। लेकिन छोटी बच्चियों के ऐसे कार्यक्रमों में हिस्सा लेने को लेकर कुछ गाइडलाइंस होनी चाहिए।’ जवाब में सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा, ‘इन पर कड़ी नजर रखी जा रही है।