पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रियंका की तस्वीर जूम करके देख रहे थे बीजेपी विधायक

मोबाइल पर प्रियंका वाड्रा की फोटो जूम करके देखते मिले बीजेपी विधायक, विवाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेलगाम : कर्नाटक में मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही के दौरान गन्ना किसानों की समस्याओं पर चर्चा हो रही थी। तभी भाजपा के एक विधायक स्मार्टफोन पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका वाड्रा की फोटो देखते निजी टीवी चैनल के कैमरे में कैद हो गए। जैसे ही यह प्रसारित हुआ, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो गया। अब पार्टी से जवाब देते नहीं बन पा रहा है।
चैनल के वीडियो में विधायक प्रभु चह्वाण दिखे। उनके बाएं हाथ में स्मार्टफोन था। वे नरेंद्र मोदी समेत कई राजनेताओं के फोटो देख रहे थे। इस सीरीज में जब प्रियंका वाड्रा की तस्वीर सामने आई तो प्रभु थोड़े ठिठके। फिर वह प्रियंका का फोटो जूम कर देखने लगे। बाद में उन्होंने सफाई दी कि वह फोटो का कैप्शन देखने के लिए उसे जूम कर रहे थे। लेकिन भाजपा की परेशानी बढ़ाने के लिए इतना ही काफी नहीं था। इसी कार्यवाही के दौरान भाजपा के ही एक अन्य विधायक कैंडीक्रश खेलते देखे गए। कांग्रेस ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी नेता शहजाद पूनावाला ने इस हरकत को अश्लील करार देते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं, बीजेपी नेता जगदीश शेट्‌टार ने कहा, ''मुझे बताया है कि कुछ भी अश्लील नहीं था। चह्वाण अपने परिवारवालों की तस्वीरें देख रहे थे। हालांकि, मेरी पार्टी असेंबली के अंदर मोबाइल पर पूरी तरह से बैन की मांग कर रही है।''
आगे की स्लाइड्स में देखें संबंधित तस्वीर...