अहमदाबाद: 28 सितंबर को अमेरिका के न्यूयार्क स्थित मेडिसन स्क्वॉयर में भारतीय पीएम नरेन्द्र मोदी के स्वागत की तैयारियां अंतिम दौर में है। मोदी यहां अमेरिकी भारतीयों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का पूरा प्रबंध देख रहे डॉ. भरत बाराई ने हमारी सहयोगी वेबसाइट दिव्यभास्कर डॉट कॉम को फोन पर बताया कि कार्यक्रम के लिए 18 हजार लोगों को पास मिला है, जबकि 40 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। फिलहाल रजिस्ट्रेशन बंद हो चुका है। बाराई के मुताबिक, जिन लोगों को पास नहीं मिला है उनके लिए टाइम्स स्क्वॉयर पर स्थित क्रिस्टल टावर पर लगे विशाल स्क्रिन पर माेदी की स्पीच का लाइव टेलिकास्ट देख सकेंगे। भारत और अमेरिका के कई न्यूज चैनल मोदी के भाषण का लाइव टेलिकास्ट करेेंगे। इसके अलावा, लोग
मोबाइल फोन पर एक खास ऐप डाउनलोड कर उनका भाषण सुन सकेंगे। रेडियो चैनल पर भी कार्यक्रम का प्रसारण होगा।
कार्यक्रम की रुखरेखा
कार्यक्रम के लिए लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। कार्यक्रम के लिए 800 वॉलंटियर्स की जरूरत है, लेकिन अब तक 4000 युवक इवेंट से जुड गए हैं। बाराई के मुताबिक, कार्यक्रम के आयोजनकर्ता इंडियन अमेरिकन कम्युनिटी फाउंडेशन (IACF) को अभी तक करीब 71 लाख रुपए का डोनेशन मिल चुका है। मोदी का भाषण स्थानीय समयानुसार दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। सुबह 9.30 बजे से लोगों की एंट्री शुरू होगी और दस बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। भारतीय गायिका कविता कृष्णमूर्ति राष्ट्रीय गान गाएंगी। अमेरिका की भारतीय मूल की सिंगर अंजलि रणदीबे अमेरिकी राष्ट्रगान गाएंगी। मिस अमेरिका 2014 नीना देवुलरी ओर न्यूज एजेंसी एनबीएस के एडिटर हरी श्रीनिवास इवेंट को होस्ट करेंगे। एल सुब्रह्ण्यम वायलीन पर परफॉर्म करेंगे।
आगे देखें: जिस मेडिसन स्क्वॉयर में होगा मोदी का कार्यक्रम, देखें वहां की चुनिंदा तस्वीरें