पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एंजियोप्लास्टी के बाद अब स्वस्थ हैं राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी

एंजियोप्लास्टी के बाद राष्ट्रपति स्वस्थ, टि्वट कर कहा, जल्द करेंगे वापसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सेहत में अब काफी सुधार हैं। राष्ट्रपति ने टि्वट कर यह जानकारी दी है और शुक्रिया कहा है। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी।
मुखर्जी को सीने में दर्द की शिकायत के बाद शनिवार को आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 79 साल के मुखर्जी को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों ने उनके हृदय में एक अवरोध हटाने के लिए एक स्टेंट लगाया है। डॉक्टरों ने विभिन्न जांच को लेकर उन्हें अभी निगरानी में रखा, जिसके बाद उन्होंने एक रक्तवाहिनी में अवरोध का पता लगाया था। इसके फौरन बाद ही डॉक्टरों ने मुखर्जी की एंजियोप्लास्टी कर एक और स्टेंट लगा दिया। हालांकि वह अभी कुछ दिन अस्पताल में ही रहेंगे। 79 साल के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी काफ़ी सक्रिय हैं और लगातार कई समारोह में शिरकत करते रहते हैं।
जल्द करूंगा वापसी
राष्ट्रपति ने अपने ट्वीट में लिखा, 'Grateful for all the thoughts, wishes &prayers for my good health; I have recovered & am hoping to return to work soon.'
क्या है एंजियोप्लास्टी-
‘कॉरनेरी एंजियोप्लास्टी’ एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसके तहत हृदय की अवरूद्ध या तंग रक्त वाहिकाओं को खोला जाता है। इस प्रक्रिया से हृदय की मांसपेशियों में रक्त के प्रवाह में सुधार होता है।
हाल ही में आई किताब
हाल ही में प्रणब की लिखी किताब 'ड्रेमेटिक डेकेड द इंदिरा गांधी इयर्स' ने काफी चर्चा बटोरी थी, जिसमें उन्होंने आपातकाल और 70 के दशक की घटनाओं पर कई अहम खुलासे किए हैं। उन्होंने लिखा है कि आपातकाल से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी इंदिरा को नहीं थी, बल्कि यह फैसला उन्होंने प.बंगाल के तत्कालीन मुख्यमंत्री सिद्धार्थ शंकर रे के कहने पर किया था, जो खुद जांच आयोग के सामने अपनी भूमिका से मुकर गए थे। प्रणब की यह किताब जल्द ही आने वाली है।