पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Arvind Will Take The Oath On 12 PM On Saturday, Anna To Skip The Ceremony

12 बजे लेंगे शपथ लेंगे केजरीवाल, नहीं होगा रोड शो

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल शनिवार दोपहर 12 बजे दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले वह लोगों को शपथ ग्रहण समारोह में आने का न्‍योता दे रहे हैं। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्‍हें भी न्‍योता दिया। पर पीएम का पहले से महाराष्‍ट्र जाने का कार्यक्रम है। इसलिए वह शपथ ग्रहण समारोह में नहीं आएंगे। वहीं, किरण बेदी और दिल्ली के बीजेपी के सातों सांसदों को भी शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है।
छह मंत्री ले सकते हैं शपथ: केजरीवाल के साथ संभवत: इस बार भी छह मंत्री शपथ लेंगे। इस बार सिसोदिया को डिप्‍टी सीएम बनाने की चर्चा है। राखी और सौरभ का पत्‍ता कट सकता है।पिछली बार अरविंद के साथ उनके छह साथियों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। मनीष सिसोदिया को शिक्षा और पीडब्ल्यूडी मंत्री बनाया गया था, सौरभ भारद्वाज को परिवहन मंत्री, सत्येंद्र जैन को स्वास्थ्य मंत्री, राखी बिड़ला को महिला और बाल कल्याण मंत्री और गिरीश सोनी को एससी एसटी और श्रम मंत्री बनाया गया था। सोमनाथ भारती कानून मंत्री थे।
कैसे पहुंचेंगे, तय नहीं
सूत्रों के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह से पहले कोई रोड शो नहीं किया जाएगा। अभी यह भी तय नहीं किया गया है कि अरविंद अपनी गाड़ी से रामलीला मैदान जाएंगे या पिछली बार की तरह मेट्रो ट्रेन से।

तैयारियां तेज
शपथ ग्रहण समारोह के लिए रामलीला मैदान में तैयारियां तेज हो गई हैं। मैदान के गड्ढों को भरने का काम किया जा रहा है। दीवार और मंच पर नया पेंट किया जा रहा है। माना जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह में करीब एक लाख लोग मौजूद होंगे। केजरीवाल ने पूरी दिल्‍ली को समारोह में आने का न्‍योता दिया है।
एनडीएमसी और पीडब्ल्यूडी रामलीला मैदान में करीब 40 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था कर रही है। सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस बार रामलीला मैदान में 40 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पिछले साल सिर्फ 20 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। पिछले साल जहां सिर्फ 9 एलईडी स्क्रीन लगी थीं, इस बार 14 एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही हैं। बैगेज एक्स-रे मशीनें भी लगाई गई हैं। मैदान पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा।
सबसे युवा मुख्यमंत्री : अरविंद केजरीवाल ने पहली बार 28 दिसंबर, 2013 को दिल्ली के सबसे युवा मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। पिछली बार अरविंद मेट्रो के जरिए कौशांबी स्थित घर से बाराखंबा मेट्रो स्टेशन तक आए थे और यहां से अपनी वैगनआर कार से रामलीला मैदान गए थे।
शपथ लेेने के बाद गाया था गाना : केजरीवाल ने शपथ लेने के बाद 1959 में रिलीज हुई हिंदी फिल्म ‘पैगाम’ का ‘इंसान का इंसान से हो भाईचारा...’ गाना गाया था। केजरीवाल ने इस दौरान कहा था कि यह गाना बताता है कि लोग किस तरह का भारत और समाज चाहते हैं।

पिछली बार भी नहीं आए थे अन्ना : पिछले शपथ ग्रहण समारोह में भी अन्ना हजारे को निमंत्रण भेजा गया था, लेकिन वह अपनी खराब तबीयत का हवाला देते हुए शपथ ग्रहण समारोह में नहीं आए थे। इस बार भी अन्ना ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने से इनकार कर दिया है।
ये भी पढ़ें:
आगे की स्लाइड में पढ़ें 28 दिसंबर, 2013 को शपथ लेने के बाद अरविंद के भाषण के मुख्य अंश और देखें संबंधित फोटोज...