फोटो: शुक्रवार की रात दिल्ली में उबर कैब में सवार हुई लड़की से रेप का आरोपी ड्राइवर शिव कुमार।
नई दिल्ली. उबर कैब में
27 साल की लड़की से रेप का आरोपी ड्राइवर शिव कुमार यादव का जीपीएस इनैबल्ड
मोबाइल पुलिस ने मथुरा से बरामद कर लिया है। इससे जांच में पुलिस को मदद मिलगी। उधर, घटना के बाद केंद्र सरकार के निर्देशों के मद्देनजर तेलंगाना सरकार ने पूरे राज्य में उबर के जरिए कैब बुकिंग पर बैन लगा दिया है।
इस बीच पता चला है कि आरोपी ड्राइवर शिव पहले भी बलात्कार, बलात्कार की कोशिश, छेड़खानी जैसे कई आरोपों से घिरा रहा है। उसका हाल यह है कि जब वह यूपी में मैनपुरी जिले में पैतृक गांव रामपुर जाता था, तो लोग अपनी बेटियों को घरों के अंदर रहने के लिए कहा करते थे। वह लड़कियों पर भद्दे कमेंट करता था, दुपट्टा खींच लेता था और मौका पाने पर कुछ भी कर सकता था। कुछ साल पहले उसकी हरकतों के चलते स्थानीय पुलिस उसे जिलाबदर कर चुकी थी।
यहां तक कि पिता रामनाथ यादव ने भी शिव यादव को घर छोड़ कर चले जाने को कहा था। हालांकि, उसने उनकी बात नहीं मानी। उसके पिता स्थानीय स्कूल में हेडमास्टर के पद से रिटायर हुए हैं। 76 साल के रामनाथ को गांव के सभी लोग अच्छा इंसान बताते हैं।
शिव यादव की हरकतों से 70 साल की मां गंगाश्री भी परेशान हैं। उनका कहना है कि वह यह दिन देखने के बजाय मर जाना पसंद करेंगी।
मैनपुरी पुलिस के मुताबिक, 2003 में शिव यादव के खिलाफ आईपीसी की धारा 354/523 (किसी महिला की
आबरू लूटने के मकसद से हमला या ताकत का इस्तेमाल करना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पिछले साल उसके धारा 376/354 (गुंडा एक्ट/आर्म्स एक्ट) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। बताया जाता है कि शिव पिछले साल से रामनगर नहीं गया है। वह दिल्ली में ही पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा है। उसने अपने बड़े भाई की विधवा से शादी की है।