पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • RJD Chief Lalu Prasad Yadav Discharged From Mumbai Hospital After Successful Surgeries

हार्ट सर्जरी के बाद अस्‍पताल से लालू को मिली छुट्टी, कहा- भाजपा राम राज्‍य नहीं रावण राज लाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो: मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में वर्कआउट करते लालू।
मुंबई। आरजेडी चीफ और बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू प्रसाद यादव को हार्ट सर्जरी के बाद शनिवार को मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट से छु्ट्टी मिल गई। लालू 24 अगस्‍त से यहां पर भर्ती हुए थे और दिल के वॉल्व में सिकुड़न आने की वजह से 27 अगस्‍त को उनके तीन ऑपरेशन किए गए थे। डिस्‍चार्ज होते वक्‍त वह पूरी तरह स्‍वस्‍थ दिखे। पत्‍नी राबड़ी देवी भी उनके साथ मौजूद थीं। इससे पहले पत्रकारों से बातचीत में उन्‍होंने अस्‍पताल में बिताए गए दिनों को याद करने के साथ-साथ भाजपा और नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा।
कहा- देश-दुनिया की खबर नहीं
अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज होने से पहले लालू ने कहा कि बिहार और देश-दुनिया में फिलहाल क्‍या चल रहा है, इसकी उन्‍हें जानकारी नहीं है। उन्‍होंने कहा, 'मेरी सेहत ठीक नहीं है। मैं नियमित रूप से टेलीविजन भी नहीं देख पाता और इस पर देखने लायक कुछ है भी नहीं।'
'भाजपा राम राज्‍य नहीं, रावण राज लेकर आई'
लालू ने मोदी सरकार की जमकर आलोचना की। उन्‍होंने कहा, 'पिछले 100 दिनों में हमने देश में बहुत कुछ होते हुए देखा है। जम्‍मू-कश्‍मीर में बाढ़ आई हुई है, चेन्‍नई में एक इमारत ढह गई, इसके अलावा और भी कई चीजें हुईं। लेकिन मैं अभी भी उस दिन के इंतजार में हूं जब विदेश में जमा काला धन वापस आएगा और अच्‍छे दिनों दिखाई देंगे। भाजपा ने देश में राम राज्‍य लाने का वादा किया था, लेकिन वह रावण राज लेकर आई है। सत्‍ता में आने के लिए उसने सिर्फ स्थितियों का फायदा उठाया। उसने वादा किया था कि उसके सत्‍ता में आने के बाद महंगाई कम हो जाएगी। लेकिन अब वह खुद अपनी बात में फंस गई है।'
मोदी पर साधा निशाना
लालू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला किया और आरोप लगाया कि वह पिछली सरकार से कुछ भी अलग नहीं कर रहे हैं। लालू ने कहा, 'वह सिर्फ पिछली यूपीए सरकार की नीतियों और विजन को आगे बढ़ा रहे हैं। वह न तो कुछ नया लेकर आए हैं और न ही उन्‍होंने कुछ ऐसा विजन दिया है जो अलग है।'
आगे की स्‍लाइड्स में देखें अस्‍पताल में लालू की तस्‍वीरें