पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Sai Supporters Accused Of Assault On The Shankaracharya Swarupananda

सांई समर्थकों पर शंकराचार्य स्वरूपानन्द पर हमले का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर. शिडी के सांई के समर्थकों पर बद्रिकाश्रम के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द को छत्ताीसगढ के धमतरी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कल रात हुई सडक दुर्घटना में उन्हे मारने का प्रयास करने का आरोप लगा है।

इस सडक दुर्घटना की आज धमतरी जिले कि कुरूद थाने में दर्ज करवाई गई प्राथमिकी में यह आरोप लगाते हुए अज्ञात सांई समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। दुर्घटना में घायल शंकराचार्य के काफिले में चल रहे महंत रामानन्द ने बताया कि सांई समर्थकों ने शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द को लक्ष्य रखकर उनके वाहन से अपना वाहन टकराने की कोशिश की थी पर काफिले में चल रहे दूसरे वाहन से उसकी टक्कर हो गई।

शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी राजेश जोशी ने बताया कि स्वामी स्वरूपानन्द कल रात धमतरी में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर रायपुर आश्रम वापस आ रहे थे कि कुरूद के पास विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे वाहन को शंकराचार्य के वाहन से टकराने की कोशिश की गई लेकिन वह काफिले में तीसरे नंबर पर चल रहे वाहन से जा टकराया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में दो लोगों को चोटे आई जिनका रायपुर में लाकर प्राथमिक उपचार करवाया गया। घायल लोगों ने आज कुरूद थाने जाकर प्राथमिकी दर्ज करवाई गई। उन्होंने आरोप लगाया कि कल रात हुई सड़क दुर्घटना एक सामान्य दुर्घटना नही है और इसके पीछे शंकराचार्य को मारने की सांई समर्थकों की बडी साजिश है।