पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई। बिजली की दरों में कटौती की मांग को लेकर तीन दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने आज चेतावनी आत्मदाह तक करने की चेतावनी दे डाली। उन्होंने कहा कि अगर बिजली की दरें कम नहीं हुईं तो वह अनिल अंबानी के घर के बाहर आत्मदाह कर लेंगे।
मुंबई के कांदिवली इलाके में रिलायंस इनर्जी के ऑफिस के बाहर भूख हड़ताल कर रहे निरूपम ने मीडियाकर्मियों से यह बात कही है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी बिजली की दरें कम करने की मांग पूरी नहीं की गई तो वह रिलायंस एडीए ग्रुप के प्रमुख अनिल अंबानी के आत्मदाह करेंगे। निरूपम चाहते हैं कि महाराष्ट्र की मुख्यमंत्री पृथ्वीराज मुंबई मेंबिजली आपूर्ति करने वाली सभी विद्युत कंपनियों के ऑडिट कराने की घोषणा करें।
निरूपम की भूख हड़ताल को समर्थन देने मुंबई उपनगरीय इलाके के पालक मंत्री मोहम्मद अरिफ नसीम खान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जनार्दन चंद्राकर और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृपाशंकर सिंह धरना स्थल पर पहुंचे। निरूपम ने कहा कि भूख हड़ताल का तीसरा दिन है और उनका स्वास्थ्य अच्छा है।
महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट ने पिछले सप्ताह पॉवर टैरिफ में 20 फीसदी की कमी की घोषणा की थी। इसका फायदा उन उपभोक्ताओं को मिलेगा, जो 300 यूनिट से कम बिजली का उपयोग करते हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.