पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केजरीवाल का कोल्ड ड्रिंक पीना इन्हें पसंद नहीं, ये हैं 'आम आदमी' के पीछे की महिला

केजरीवाल का कोल्ड ड्रिंक पीना इन्हें पसंद नहीं, ये हैं 'आम आदमी' के पीछे की महिला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव में चमत्कारिक सफलता हासिल करने के बाद 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल इस बार फैमिली और पर्सनल बातें भी सार्वजनिक कर रहे हैं। एक इंटरव्यू में उन्‍होंने यह बताया कि कैसे उन्‍होंने सुनीता को प्रपोज किया था और तुरंत उन्‍होंने शादी के लिए हां कर दी थी। चुनाव नतीजे आने के बाद मंगलवार को जब पहली बार उन्होंने अपने समर्थकों को संबोधित किया, उस वक्‍त उन्होंने अपनी पत्नी को भी जनता से इंट्रोड्यूस करवाया। जीत के बाद सोशल मीडिया पर केजरीवाल की अपने पत्नी को गले लगाते तस्वीर भी खूब शेयर हुई। केजरीवाल ने सार्वजनिक तौर पर माना कि वो अपनी पत्नी सुनीता के सहयोग के बिना इस लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकते थे। उन्‍होंने बताया कि वह उन्‍हें जबरदस्‍ती खींच कर लाए हैं। जानकार केजरीवाल की इस पहल में भी राजनीतिक संदेश ढूंढ रहे हैं। हालांकि, असलियत यही है कि केजरीवाल के सार्वजनिक जीवन को ट्रैक करने वाले मीडिया के सामने सुनीता की यह पहली दमदार उपस्थिति है। इससे पहले, वो कभी-कभार ही मीडिया में दिखाई दी हैं।
सुनीता इंडियन रेवेन्यू सर्विस में अफसर हैं। केजरीवाल यह कहते रहे हैं कि उनकी पत्नी सार्वजनिक तौर पर उनके साथ रैलियों या अन्य चुनावी कार्यक्रम इसलिए नहीं दिखती थीं, क्योंकि सरकारी मुलाजिम होने की वजह से उन पर कुछ पाबंदियां थीं। सुनीता ने एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में माना कि वह कभी आम आदमी पार्टी के दफ्तर भी नहीं गईं।
अंग्रेजी अखबार ने की मिशेल ओबामा से तुलना
एक अंग्रेजी अखबार ने नतीजे आने के अगले दिन सुनीता की तुलना मिशेल ओबामा से की। अखबार के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद जो पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, उसमें वो अपनी पत्नी मिशेल को गले लगाते नजर आए और साथ में संदेश था- 'four more years'. कुछ ऐसी ही तस्वीर केजरीवाल और सुनीता की भी सामने आई।
आगे पढ़ें, केजरीवाल और सुनीता की ऐसे हुई मुलाकात...