पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनागपुर. महाराष्ट्र के शहर नागपुर के गांधी गेट इलाके में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा से छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद से तनाव व्याप्त है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने शिवाजी की प्रतिमा के हाथ में जो तलवार है, उसे टेढ़ा कर दिया है। इसके बाद स्थानीय लोग भड़क उठे और हिंसा पर उतर आए। प्रतिमा को किसने नुकसान पहुंचाया, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन इस घटना के बाद नागपुर में आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं हो रही हैं। गुस्साए लोग अभी तक कई बसों को भी फोड़ चुके हैं।
आगे तस्वीरों में देखें गांधी गेट का हाल
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.