मुंबई. गृह मंत्री
सुशील कुमार शिंदे ने अरविंद केजरीवाल को पागल कहा था, लेकिन अब
शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने उन्हें पागलों का सरदार बता दिया है। उद्धव ने बतौर सीएम केजरीवाल की आलोचना करते हुए यहां तक कह डाला कि आइटम गर्ल राखी सांवत उनसे बेहतर प्रशासन संभाल सकती हैं। शिव सेना के मुखपत्र 'सामना' में लिखे संपादकीय में ठाकरे ने
केजरीवाल के साथ-साथ कुमार विश्वास पर भी निशाना साधा। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए
राखी सावंत ने भी खुद को केजरीवाल से बेहतर बता दिया और कहा कि वह उनसे बेहतर सरकार चला सकती हैं
(अगली स्लाइड में पढ़ें उद्धव की टिप्पणी पर राखी, 'आप' और जदयू की प्रतिक्रियाएं)।
ठाकरे ने केजरीवाल के धरने की आलोचना करते हुए लिखा है कि जिस तरह केजरीवाल ने संसद के सामने
'तमाशा' किया है, उससे प्रत्येक राजनीतिक दल का सिर शर्म के मारे झुक गया है। ठाकरे ने लिखा है कि यदि यही आम आदमी पार्टी का कल्चर है तो उन्हें स्वीकार करना चाहिए कि वे
अराजकता ही फैलाना चाहते हैं और इसके पीछे देश विरोधी तत्व हैं।
उद्धव ठाकरे ने संपादकीय में लिखा है कि देश में कुछ नए
पागलों का उदय हुआ है और एक येड़ा ( पागल) केजरीवाल इनका सरदार है। केजरीवाल के अलावा कुमार विश्वास की
आलोचना करते हुए ठाकरे ने लिखा है कि 'आप' के सर्कस में कुमार विश्वास नाम का एक और जोकर है और उसे महिलाओं के अपमान वाली टिप्पणी के लिए माफी मांगनी पड़ी। केजरीवाल का पागलपन ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगा, लेकिन एक आइटम गर्ल जब तक चाहे तब तक नाचती रह सकती है।
आगे पढ़ें: बयानबाजी से गरमाया मुद्दा