मुंबई. 'शोर इन द सिटी' जैसी चर्चित फिल्म में काम कर चुकी बॉलिवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे के कुछ न्यूड फोटो सोशल मीडिया और मैसेजिंग एप वॉट्सएप पर वायरल हो गए हैं। लीक हुई अधिकतर फोटो सेल्फी हैं, जिन्हें राधिका के बाथरूम में लिया गया है। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि ये फोटो असली हैं या इनके साथ छेड़छाड़ की गई है, लेकिन इस बात के सवाल उठ रहे हैं कि क्या इन फोटो के सोशल मीडिया में आने की जिम्मेदारी राधिका की नहीं है।
'शोर' के अलावा राधिका मराठी और तेलुगू फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत
शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'वाह लाइफ हो तो ऐसी' से की थी। अब 20 फरवरी को वरुण धवन के साथ उनकी फिल्मी बदलापुर रिलीज होने वाली है।
वैसे, यह पहली बार नहीं हुआ है, जब किसी सेलिब्रटी की न्यूड फोटो या पर्सनल लाइफ से जुड़ी फोटो मीडिया में आई हों।
करीना कपूर-शाहिद कपूर, अस्मित पटेल-रिया सेन के लिपलॉक की फोटो भी वायरल हो चुकी हैं। पिछले साल दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस वसुंधरा कश्यम और उनके बॉयफ्रेंड के अंतरंग फोटो सोशल मीडिया पर आए थे।
येवादा के सेट पर ली गईं श्रुति हसन की हॉट फोटो लीक होने के मामले ने भी तूल पकड़ लिया था और श्रुति को एफआईआर तक दर्ज करानी पड़ी थी। वैसे, राधिका की फोटो किसने लीक की हैं, इसकी जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन फिर भी मार्केट में कई अफवाहें चल रही हैं।