पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • SIMI Terror Trying To Attack, Nationalwide High Alert

खंडवा से फरार सिमी के आतंकी बड़े हमले की फिराक में, हाई अलर्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. एक साल पहले मध्यप्रदेश की खंडवा जेल से फरार सिमी के पांच आतंकी देश में बड़े हमले की फिराक में हैं। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने उन्हें ऐसा करने के निर्देश दिए हैं। खुफिया एजेंसियों ने यह आशंका जारी की है। इस आधार पर देशभर में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

माे . एजाजुद्दीन, माे. असलम, अमजद खान, जाकिर हुसैन सादिक और महबूब उर्फ गुड्डू पिछले साल 1 अक्टूबर को फरार हो गए थे। इन सभी का सिमी और इंडियन मुजाहिदीन से संबंध रहा है। फरार होने के बाद इनका संपर्क आईएसआई, लश्कर और अलकायदा से हुआ। आईएसआई के निर्देश पर ये आतंकी जम्मू-कश्मीर के अलावा दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और कर्नाटक को निशाना बनाने की तैयारी में हैं।

खुफिया एजेंसियों को इसकी जानकारी फोन इंटरसेप्शन से लगी। इसमें आईएसआई का अधिकारी कह रहा है, ‘उन लोगों को अच्छा प्रोजेक्ट दिया है। कुछ दिन इंतजार करो।’ इस बीच, महबूब की मां नजमा बी कुछ महीने से लापता है। समझा जाता है कि वह अपने बेटे के साथ छिपी है।
उरी के हमलावरों को आईएसआई ने दिया प्रशिक्षण
जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में पिछले दिनों हुए आतंकी हमले के पीछे आईएसआई थी। उसके ब्रिगेडियर रैंक के अधिकारियों ने लश्कर और अलकायदा के 20 आतंकियों के आत्मघाती दस्ते को प्रशिक्षण दिया था। इन्हें रावलपिंडी और मुजफ्फराबाद के कंट्रोल रूम में छह दिनों तक रखा गया था। प्रशिक्षण जीपीआरएस के जरिए नए रास्ते तलाशने और उसके जरिए घुसपैठ करने के बारे में था।