फोटो: यूपी में समाजवादी पार्टी को मिली जीत पर टि्वटर पर यह व्यंग्य पोस्ट किया गया।
नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों में चमत्कारी प्रदर्शन करने वाली बीजेपी के लिए
मंगलवार को आए उपचुनाव के नतीजे किसी झटके से कम नहीं हैं। यूपी में पार्टी सपा से बेहद पीछे रह गई। राजस्थान में भी भाजपा का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। कांग्रेस ने यहां चार में से तीन सीटों पर जीत दर्ज की और भाजपा के खाते में सिर्फ एक सीट आई। गुजरात में भी बीजेपी को कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिली। यहां
9 सीटों में से बीजेपी को 7 और कांग्रेस को 2 सीटों पर जीत मिली। हालांकि, पश्चिम बंगाल में बीजेपी का पहली बार खाता खुला। पार्टी ने यहां बसीरहाट सीट पर जीत हासिल की। ऐसे में, विपक्षी दलों ने तो बीजेपी पर हमलावर रुख अपना ही लिया है, सोशल मीडिया पर भी पार्टी और पीएम मोदी की खासी खिंचाई हुई। मंगलवार दोपहर तक #ModiFailsTest टि्वटर पर टॉप पर ट्रेंड करने लगा। मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया में इस तरह के ट्रेंड बीते कुछ वक्त में न के बराबर ही देखने को मिले हैं, क्योंकि वह साइबर वर्ल्ड में बेहद लोकप्रिय माने जाते हैं।
विरोधियों ने साधा निशाना तो समर्थक भी कम नहीं
ट्विटर यूजर्स ने कहा कि बीजेपी और मोदी जिन वादों के जरिए सत्ता में आए थे, उन्हें छोड़कर वे
दूसरे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने लगे, जिसकी वजह से ऐसे नतीजे देखने को मिले हैं। यूजर्स का इशारा हाल-फिलहाल योगी आदित्यनाथ और साक्षी महाराज द्वारा दिए गए विवादित बयानों की ओर था। हालांकि, #ModiFailsTest के ट्रेंड में मोदी का बचाव करने वाले यूजर्स भी काफी तादाद में दिखे। कुछ ने इस ट्रेंड के लिए आम आदमी पार्टी सर्पोटर्स को आड़े हाथों लिया। एक यूजर ने कहा कि यूपी में चुनाव तो समाजवादी पार्टी जीती है, लेकिन इसके लिए आम आदमी पार्टी के फॉलोअर्स ModiFailsTest के हैशटैग के साथ ऐसे ट्वीट्स कर रहे हैं, मानो उनका गठबंधन हो गया हो।
सोशल मीडिया पर हिट हुए उपचुनाव, लोगों ने ली चुटकी
मंगलवार शाम तक टि्वटर के टॉप ट्रेंडिंग टॉपिक में #ModiFailsTest के अलावा #bypollresults, #Rajasthan, #West Bengal, #Delhi छाया रहा। कुछ यूजर्स ने मजाकिया ट्वीट्स भी किए। एक यूजर ने लिखा कि मोदी इसलिए टेस्ट में फेल हो गए, क्योंकि उनके सपोर्टर सारे ट्विटर यूजर्स
दीपिका पादुकोण का समर्थन करने चले गए थे। बता दें कि दीपिका ने अपनी क्लीवेज से जुड़ी स्टोरी छपने के बाद एक मीडिया संगठन को आड़े हाथों लिया, जिसके बाद टि्वटर यूजर्स बीते दो दिनों से IStandWithDeepikaPadukone हैशटैग से ट्वीट कर रहे हैं।
आगे की स्लाइड में देखें लोगों द्वारा शेयर किए गए ट्वीट्स और तस्वीरें...