पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पहले ट्वीट कर किया कटाक्ष, फिर किया डिलीट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दिल्ली।दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती आम आदमी पार्टी (आप) के लिए फजीहत का सबब बनते जा रहे हैं। भारती को भले ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का संरक्षण प्राप्त हो, लेकिन वह एक के बाद एक नये विवाद में फंसते जा रहे हैं। मानों विवादों को न्योता देकर बुलाते हों।

बड़बोले भारती ने राष्ट्रपति प्रणब मुख्रजी को भी नही बख्शा। उन्होंने कहा कि वो राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की लोकलुभावन अराजकता वाली टिप्पणी से इत्तेफाक नहीं रखते हैं। उन्होंने इस बात पर हैरत जताया कि क्या आप के कदमों की तुलना 1984 और 2002 के दंगों से की जा सकती है।

भारती ने ट्वीट कर लिखा, अगर आप का कदम अराजकता थी, तो माननीय राष्ट्रपति महोदय 1984 और 2002 के दंगों को क्या मानेंगे। भारती ने राष्ट्रपति पर कटाक्ष करते हुए ट्विटर पर लिखा, आंदोलन अच्छा मजाक है श्रीमान राष्ट्रपति। हालांकि आलोचना होने के बाद उन्होंने अपना ट्वीट हटा दिया।

राष्ट्रपति की टिप्पणी थी कि लोकलुभावन अराजकता प्रशासन का विकल्प नहीं हो सकता। मगर आप ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्होंने जो कुछ भी कहा उस पार्टी ध्यान से विचार करेगी। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने खुद कहा है कि राष्ट्रपति के भाषण ने नई बहस छेड़ दी है।