नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री
शशि थरूर की पत्नी
सुनंदा पुष्कर की मौत का रहस्य अभी तक नहीं सुलझ सका है। इसे सुलझाने की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। क्राइम ब्रांच अब इस मामले को आकस्मिक मौत, आत्महत्या या मर्डर के एंगल से जांचेगी। हालांकि, क्राइम ब्रांच को जांच सौंपे जाने का मतलब मामले को लटकाना भी माना जाता है। कई ऐसे हाई प्रोफाइल मामले हैं जो क्राइम ब्रांच को जांच के लिए सौंपे गए, लेकिन सालों बाद भी जांच पूरी नहीं हुई।
लेकिन, सुनंदा के पास से कोई भी स्यूसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। सुनंदा के परिजनों का भी कहना है कि वह आत्महत्या नहीं कर सकती थी। वहीं सुनंदा की मौत से एक दिन पहले सुनंदा और शशि थरूर ने कहा था कि उन दोनों के बीच में सबकुछ ठीक है।
दवाओं की ओवरडोज से हुई होगी मौत?
हो सकता है क्योंकि, सुनंदा को पेट की टीबी और ल्यूपस (शरीर पर सूजन आदि आ जाना) बीमारी थी, जिसकी वे दवाई खा रही थीं। जिस समय उनकी मौत हुई थी, उस दौरान उन्होंने खाना नहीं खाया था। उन्होंने सिगरेट पी थी और कुछ तनाव में थीं, जिससे हो सकता है कि उन्होंने कई दवाईयां एक साथ खा ली हों।
लेकिन, तनाव भगाने की 27 गोलियों को खा लेना आकस्मिक मौत का कारण नहीं हो सकता।
हत्या तो नहीं हुई?
हो सकता है क्योंकि, सुनंदा के शरीर पर चोट के करीब एक दर्जन निशान थे। उनके हाथ पर किसी व्यक्ति द्वारा दांतों से काटने का भी एक निशान था। इस बात का अभी तक पता नहीं चल पाया है कि यह निशाना कैसे आया। होटल सुइट के जिस कमरे में वे रुकी हुई थीं, वहां एक अटेंडेंट भी मौजूद था। साथ ही बेडरूम का दरवाजा भी लॉक नहीं था।
लेकिन, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि सुनंदा के शरीर पर जो चोट के निशान मिले हैं, वे ऐसे नहीं हैं जो जानलेवा हों।
इन तमाम आशंकाओं में से कौन सा सही है या मौत की वजह कुछ और ही है, यह जांचने के लिए क्राइम ब्रांच आगे की कार्रवाई के लिए Toxicology Report का इंतजार कर रही है। यह वह रिपोर्ट है, जिससे यह पता चलेगा कि क्या सुनंदा के शरीर में जहर था? और यदि था, तो वह किस प्रकार का था? इस रिपोर्ट को सीबीआई की सेंट्रल फोरेंसिक लैब तैयार कर रही है और माना जा रहा है कि इसे पुलिस को एक हफ्ते के अंदर सौंप दी जाएगी।
इस मामले में अभी तक पुलिस ने कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है। पुलिस का कहना है कि सुनंदा के शरीर पर चोट के भी कई निशान मिले हैं। इस बारे में भी जांच की जाएगी कि निशान कैसे आए। सुनंदा पुष्कर 17 जनवरी को दिल्ली के एक होटल में मृत पाई गई थीं।
आगे पढ़ें: कई मामलों को अभी तक नहीं सुलझा पाई है क्राइम ब्रांच