नई दिल्ली. द्वारिका पीठ के शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती विवादों में घिर गए हैं। शंकराचार्य स्वरूपानंद ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक टीवी चैनल के पत्रकार को तब थप्पड़ जड़ दिया जब उसने नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से जुड़ा सवाल पूछा। शंकराचार्य स्वरूपानंद ने 'भाग' बोलते हुए पत्रकार को तमाचा जड़ दिया। घटना दो दिन पहले की है, लेकिन वीडियो अब सामने आया है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जैसे कई मशहूर लोग शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के शिष्य बताए जाते हैं।
क्या था सवाल और क्या बोले स्वरूपानंद
रिपोर्टर ने स्वरूपानंद से पूछा कि यदि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने तो...? इस सवाल का उत्तर देने के बजाय हिंदू धर्मगुरु ने एक थप्पड़ रिपोर्टर को जड़ दिया। थप्पड़ मारकर शंकराचार्य बोले ..फालतू बात करते हैं...उन्होंने कहा कि राजनीति पर बात नहीं करनी है।
जानिए, शंकराचार्य और हिंदू सनातन धर्म में इस परंपरा के बारे में