पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • The First Lady Of China Peng Liyuan Writes In Chinese Calligraphy At Tagore International School

चीन की फर्स्‍ट लेडी ने बच्‍चों को सिखाई कैलिग्राफी, \'आवारा हूं\' गाकर जीता सबका दिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: वसंत कुंज स्थित टैगोर इंटरनेशनल स्‍कूल में कैलिग्राफी करतीं चीन की फर्स्‍ट लेडी पेंग लियुआन।
नई दिल्‍ली। तीन दिवसीय भारत दौरे पर आए चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग की पत्‍नी पेंग लियुआन अपनी भारत यात्रा का पूरा लुत्‍फ उठा रही हैं। गुजरात में एक दिन बिताने के बाद गुरुवार को जब वह दिल्‍ली आईं तो एक स्‍कूल में पहुंचीं और बच्‍चों को कैलिग्राफी (सुलेख) सिखाई। इससे पहले अहमबाद में उन्‍होंने राज कपूर पर फिल्‍माया गया गाना 'आवारा हूं..' गाया था। उधर, जिनपिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बैठकों का सिलसिला जारी है।
लियुआन ने सिखाई कैलिग्राफी
चीन की फर्स्‍ट लेडी वसंत कुंज स्थित टैगोर इंटरनेशनल स्‍कूल पहुंची थीं। यहां पर उन्‍होंने करीब 45 मिनट बताया। इस दौरान उन्‍होंने कई सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों में शिरकत की। इसके बाद उन्‍होंने कागज पर ब्रश की मदद से चीनी भाषा के कुछ शब्‍द लिखे और बच्‍चों को इसके बारे में जानकारी दी। उन्‍होंने स्‍टूडेंट्स को यह भी बताया कि कैलिग्राफी के दौरान ब्रश को कैसे ठीक तरीके से पकड़ा जाता है। गौरतलब है कि फर्स्‍ट लेडी एक कल्‍चरल एक्‍सचेंज प्रोग्राम के तहत इस स्‍कूल में पहुंची थीं। इस स्‍कूल में चीनी भाषा सिखाई जाती है। लियुआन के दौरे के बाद स्‍कूल के बच्‍चे भी काफी खुश नजर आए।
चीन की फर्स्‍ट लेडी ने गाया 'आवारा हूं'
लियुआन चीन की एक बढि़या सिंगर हैं और इसकी बानगी उन्‍होंने अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट पर राज कपूर पर फिल्‍माए गए गाने 'आवारा हूं' को गाकर दिया था। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिनपिंग और पेंग लियुआन के सम्‍मान में साबरमती रिवरफ्रंट पर विशेष भोज का आयोजन किया था। यहां पर बने पार्क में गुजराती डांस और म्‍यूजिक की भी विशेष व्‍यवस्‍था की गई थी। रंगारंग कार्यक्रम देखने के बाद चीनी राष्‍ट्रपति और उनकी पत्‍नी ने विशेष गुजराती झूले का भी आनंद उठाया। इसके बाद लियुआन ने खुद ही पहल करते हुए यह गाना सबको सुनाया।
गुलाबी ड्रेस और दुपट्टा
लियुआन जब अहमदाबाद पहुंची थीं तो उन्‍होंने गुलाबी रंग का ड्रेस पहन रखा था जिस पर मैचिंग दुपट्टा था। बताया जा रहा है कि इसकी मदद से उन्‍होंने पश्चिमी और देसी परिधान को मिक्‍स करने की कोशिश की। उनके हाथ में सफेद रंग का क्‍लच था और उन्‍होंने हल्‍के गुलाबी रंग की लिपस्टिक लगा रखी थी।
आगे की स्‍लाइड्स में देखें लियुआन के भारत दौरे की तस्‍वीरें