नई दिल्ली. भारत और वियतनाम के बीच आज विमान सेवा, तेल की खोज सहित सात समझौते हुए। वियतनाम की चार दिवसीय यात्रा पर गये भारत के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और वियतनाम के राष्ट्रपति त्नुओंग तान सांग की मौजूदगी में इन समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
विमान सेवा का समझौता भारतीय विमानन कंपनी
जेट एयरवेज और एयर वियतनाम के बीच हुआ है। दक्षिण चीन सागर में तेल की खोज के लिये दो अतिरिक्त ब्लाक दिये जाने के संबंध में भारतीय कंपनी ओएनजीसी की इकाई ओवीएल एवं पेट्रो वियतनाम के बीच समझौते पर हस्ताक्षर हुये।