नई दिल्ली. पाकिस्तान के उच्चयुक्त अब्दुल बासित ने आज यहां कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के सम्मेलन के दौरान मुलाकात का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है।
मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए शरीफ भारत आए थे, जिससे दोनों देशों के रिश्तों में सुधार की उम्मीद जगी थी। दोनों देशों के बीच पिछले महीने इस्लामाबाद में विदेश सचिव स्तरीय बैठक होनी थी लेकिन बासित के इस बैठक से पहले
जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेताओं से मिलने के कारण यह बातचीत रद्द कर दी गई थी।