पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आसान नहीं \'आप\'का सफर, पढ़िए कब-कब हुआ विरोध से सामना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्ली में सत्ता का स्वाद चखे आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार को भले एक महीना हो गया हो, लेकिन जमीनी हकीकत यही है कि आप के लिए तीस दिनों का ये सफर किसी कांटों भरे ताज से कम नहीं रहा। सियासत में कदम रखने से लेकर सत्ता में बैठने तक केजरीवाल एंड टीम को काफी विरोध का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज जब एक महीना पूरा होने पर मीडिया के सामने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिना रहे थे, तभी एक कांग्रेसी विधायक ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
ओखला से विधायक आसिफ मोहम्मद ने केजरीवाल को 'झूठिस्तान का रेडियो' करार देते हुए बटला एनकाउंटर की एसआईटी से जांच कराने की मांग की। उन्‍होंने केजरीवाल सरकार पर सत्ता में आने के बाद बटला एनकाउंटर की जांच कराने का वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। आसिफ मोहम्मद ने कहा कि वह हाउस में केजरीवाल के खिलाफ वोट करेंगे, चाहे कांग्रेस पार्टी उन्हें निकाल दे।
आसिफ मोहम्मद का ये भी आरोप है कि केजरीवाल ने न सिर्फ ओखला, बल्कि दिल्ली की जनता को भी छला है। उन्होंने लोगों को धोखा दिया है। आसिफ ने स्प्ष्ट शब्दों में कहा कि केजरीवाल झूठे व मक्कार हैं और वह मुसलमानों के साथ भेदभाव कर रहे हैं।
आम आदमी पार्टी को कब-कब विरोध का सामना करना पड़ा पढ़ने के लिए अगली स्लाइड पर क्लिक करें....