नेशनल डेस्क. मंगलवार का दिन उपचुनावों के नतीजों का दिन था। 10 राज्यों की तीन लोकसभा और 33 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनावों के नतीजे बीजेपी और खासकर प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी के लिए निराशाजनक थे। वहीं कांग्रेस को हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली, जहां सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा से जुड़ी एक अर्जी खारिज हो गई। पाकिस्तान के पूर्व मंत्री रहमान मलिक के चलते फ्लाइट में हुई देरी और यात्रियों के हंगामे का वीडियो खासा चर्चा में रहा।
dainikbhaskar.com दिन भर की खबरों को प्रस्तुत कर रहा है, ताकि आप अपडेट रहें। महज एक क्लिक से आप दिन भर की बड़ी खबरों को एक ही जगह पढ़ सकेंगे।
उपचुनाव नतीजे: यूपी में भाजपा को मिली सिर्फ एक सीट, पर बंगाल में पहली बार खुला खाता
13 सितंबर को 10 राज्यों की तीन लोकसभा और 33 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे भाजपा के लिए करारा झटका साबित हुए हैं। समाजवादी पार्टी ने जबर्दस्त वापसी की है। उधर, पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा का खाता खुला है। पार्टी ने बसीरहाट सीट पर जीत हासिल की।
जमीन खरीद मामले में वाड्रा के खिलाफ नहीं होगी सीबीआई जांच, हाईकोर्ट ने खारिज की अर्जी
दिल्ली उच्च न्यायालय ने आज उस जनहित याचिका को खारिज कर दिया जिसमें रॉबर्ट वाड्रा की कंपनियों द्वारा किए गए कथित भूमि सौदों की अदालत की निगरानी में सीबीआई से जांच कराने की मांग की गई थी।
पाकिस्तान में गुस्साए यात्रियों ने नेताओं को देरी से आने पर फ्लाइट से उतारा
भारत की तरह पाकिस्तान में भी वीआईपी कल्चर कितना ज्यादा हावी है, इसका नजारा सोमवार को कराची इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर देखने को मिला। दो पाकिस्तानी नेताओं के एयरपोर्ट पहुंचने में हो रही देरी के कारण कराची से इस्लामाबाद जाने वाली फ्लाइट को रुकवा दिया गया।
पीएम बनने के बाद पहली बार गुजरात पहुंचे मोदी का आनंदीबेन ने किया भव्य स्वागत
नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद मंगलवार को पहली बार गुजरात पहुंचे। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत किया। मोदी 17 सितंबर को 64 साल के हो जाएंगे।
इलाहाबाद: एक लड़की से बदतमीजी करने वाले 20 ट्रेनी जजों को हाईकोर्ट ने किया सस्पेंड
उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 20 ट्रेनी जजों को सस्पेंड कर दिया है। इन सभी पर एक लड़की के साथ बदतमीजी करने का आरोप है। आरोप की जांच के लिए समिति बनाई गई थी। समिति ने आरोप को सही पाया।