पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

TOP NEWS OF THE DAY

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनल डेस्क. बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 64वें जन्मदिन की खबरों ने सुबह से सुर्खियां बटोरीं। मोदी अपनी मां हीराबेन का आशीर्वाद लेने पहुंचे तो उन्होंने दुआओं के साथ कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए 5000 रुपए का दान भी दिया। दोपहर बाद चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का भारत आगमन हुआ। वहीं मंगलवार देर रात कोलकाता की जाधवपुर यूनिवर्सिटी में एक छात्रा से यौन शोषण के मामले में धरना दे रहे छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज की खबरें सामने आईं, जिसके बाद दिन भर खासा हंगामा मचा। इसके अलावा असम के पूर्व डीजीपी शंकर बरुआ द्वारा आत्महत्या करने की खबरों ने भी खासी चर्चा बटोरीं।
dainikbhaskar.com दिन भर की खबरों को प्रस्तुत कर रहा है, ताकि आप अपडेट रहें। महज एक क्लिक से आप दिन भर की बड़ी खबरों को एक ही जगह पढ़ सकेंगे।
होटल में जिनपिंग का 'गाइड' बनने के बाद चीनी राष्‍ट्रपति को साबरमती आश्रम दिखाने ले गए मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग के लिए 'गाइड' का रोल निभाते नजर आए। वह उनके साथ साबरमती आश्रम गए और आश्रम के बारे में उन्‍हें तमाम जानकारियां दीं। इससे पहले मोदी ने चीनी राष्‍ट्रपति को होटल हयात की लॉबी में लगी तस्‍वीरों के जरिए गुजरात में बौद्ध धर्म से जुड़ी विरासत के बारे में बताया था।
जन्मदिन पर मोदी को मां से मिले 5000 रुपए, चीनी राष्‍ट्रपति ने दूत भेजकर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने 64वें जन्मदिन की शुरुआत मां हीराबेन का आशीर्वाद लेकर की। पीएम सुबह 7:30 बजे ही गांधीनगर के सेक्टर 22 स्थित अपने छोटे भाई पंकज मोदी के घर पहुंचे, जहां उनकी मां भी रहती हैं। मां के चरण स्पर्श कर मोदी ने उनका आशीर्वाद लिया। मां ने मोदी को मिठाई खिलाई और उन्हें पांच हजार रुपए दिए।
यौन शोषण का विरोध: जाधवपुर यूनिवर्सिटी के छात्रों ने घेरा थाना, वीसी-ममता को ललकारा

पश्चिम बंगाल की जाधवपुर यूनिवर्सिटी में माहौल गरम हो गया है। एक छात्रा के यौन शोषण की शिकायत की नए सिरे से जांच की मांग कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज होने के बाद वे उग्र हो गए। मंगलवार रात करीब दो बजे हुई पुलिस कार्रवाई के बाद से ही छात्र भड़के हुए हैं। उन्‍होंने यूनिवर्सिटी के वीसी और राज्‍य की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी को ललकारते हुए नारे लगाए कि आओ, छात्रों की ताकत देखो।
VIDEO: ISIS ने अमेरिका को चेताया, कहा- अभी तो लड़ाई शुरू हुई है

उग्रवादी इस्लामिक स्टेट समूह (आईएसआईएस) ने नया वीडियो जारी कर अमेरिका को फिर चेतावनी दी है। आईएसआईएस ने वीडियो के जरिए कहा है कि अगर उसने इराक में सैनिक भेजने की जुर्रत की, तो उसके लड़ाके उनका स्वागत करने को तैयार बैठे हैं।
असम के पूर्व डीजीपी ने खुद को मारी गोली, कारण शारदा घोटाले में पूछताछ?

असम के पूर्व डीजीपी शंकर बरुआ ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। उन्होंने अपनी .32 लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी थी। घटना के वक्त घर में सिर्फ बरुआ की 90 वर्षीय मां मौजूद थी।