नेशनल डेस्क. गुरुवार का दिन भारत-चीन संबंधों को नया आयाम देने वाला था। प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई शिखर वार्ता के बाद दोनों देशों ने 15 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इधर, मोदी-जिनपिंग की वार्ता चल रही थी, तो उधर तिब्बतियों ने दिल्ली में शी के विरोध में प्रदर्शन किए। दूसरी ओर, नोएडा के इंजीनियरिंग कॉलेज में गर्ल्स हॉस्टल के टॉयलेट में स्पाई कैमरे लगे होने की खबर ने खासा हंगामा मचाया, तो गाजियाबाद में आरएलडी के नेता अजीत सिंह के घर का बिजली-पानी कनेक्शन काटे जाने के विरोध में उनके समर्थक गुंडागर्दी पर उतर आए। इसके अलावा सीबीआई प्रमुख रंजीत सिन्हा पर आरोप लगाने वाले वकील प्रशांत भूषण ने भी सुप्रीम कोर्ट में व्हीसलब्लोअर का नाम बताने से इनकार कर दिया।
dainikbhaskar.com दिन भर की खबरों को प्रस्तुत कर रहा है, ताकि आप अपडेट रहें। महज एक क्लिक से आप दिन भर की बड़ी खबरों को एक ही जगह पढ़ सकेंगे।
तिब्बतियों ने किया शी का विरोध, दलाई लामा बोले- भारत से सीखें चीनी राष्ट्रपति
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत दौरे के बीच दलाई लामा ने तिब्बत की स्वायत्ता का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि भारत और चीन को कभी न कभी तिब्बत की समस्या का हल निकालना ही होगा और ऐसा बातचीत के जरिए ही हो सकता है। उधर, जिनपिंग एक दिन के अहमदाबाद दौरे के बाद गुरुवार को जब दिल्ली पहुंचे तो तिब्बतियों ने विरोध प्रदर्शन किया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
नोएडा के इंजीनियरिंग कॉलेज में गर्ल्स हॉस्टल के टॉयलेट में स्पाई कैमरा मिलने पर हंगामा
देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के एक कॉलेज में गुरुवार को हंगामा हो गया। हंगामा तब हुआ जब सेक्टर-62 में जेएसएस इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस़्टल की छात्राओं ने टॉयलेट में स्पाई कैमरा लगा देखा और कॉलेज प्रशासन से इसकी शिकायत की।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
PHOTOS: अजित सिंह का बंगला खाली कराए जाने से भड़के समर्थकों को पुलिस ने धुना
राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) सुप्रीमो अजित सिंह की नई दिल्ली में 12, तुगलक रोड स्थित सरकारी कोठी को खाली कराने के विरोध में उनके समर्थकों ने गुरुवार को उत्पात मचाया। उन्होंने गाजियाबाद के मुरादनगर में पानी के रेगुलेटर पर कब्जा कर लिया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मोदी को जिनपिंग की खरी-खरी, बोले-बॉर्डर पर नहीं खिंची हैं लकीरें, इसलिए होती रहेंगी घटनाएं
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच शिखर वार्ता खत्म हो गई है। शिखर वार्ता के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा है कि भारत और चीन के बीच सीमा विवाद ने हमें लंबे समय से परेशान कर रखा है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
भूषण ने नहीं माना कोर्ट का आदेश, कहा- सूचना देने वाले का नाम बताऊंगा तो जान पर आएगा खतरा
टूजी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले के आरोपियों के केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक रंजीत सिन्हा से मिलने-जुलने का आरोप लगाने वाले गैर सरकारी संगठन सेंटर फॉर पब्लिक इंट्रेस्ट लिटिगेशन (सीपीआईएल) ने आगंतुक रजिस्टर उपलब्ध कराने वाले स्रोत का खुलासा करने से इनकार कर दिया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें