पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

TOP NEWS OF THE DAY

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनल डेस्क. सोमवार को देश और दुनिया की निगाहें इसरो के महत्वाकांक्षी मंगलयान पर टिकी थीं। दोपहर 2.30 बजे लिक्विड इंजन के सफलतापूर्वक चालू होने से स्पष्ट हो गया कि अगले दो दिनों में लालग्रह पर तिरंगा लहराएगा। इसके अलावा जिन खबरों ने दिन भर सुर्खियां उनमें आईएसआई के नए प्रमुख के तौर पर लेफ्टिनेंट जनरल रिजवान अख्‍तर के नाम का एलान होना, मशहूर अभिनेता शशि कपूर की तबियत नासाज होना, महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन में सीटों को लेकर तनातनी शामिल थी। इसके अलावा पॉप सिंगर रिहाना, किम कार्दशियन सहित कई हस्तियों की न्यूज पिक्चर्स लीक होना भी चर्चा का विषय रहा।
dainikbhaskar.com दिन भर की खबरों को प्रस्तुत कर रहा है, ताकि आप अपडेट रहें। महज एक क्लिक से आप दिन भर की बड़ी खबरों को एक ही जगह पढ़ सकेंगे।
सफल रहा इंजन का परीक्षण, दो दिन बाद 'मंगल' पर होगा ISRO का यान

इंडियन स्‍पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) के मंगल मिशन का सोमवार को अहम पड़ाव है। दोपहर ढाई बजे के करीब इस यान का ल‍िक्‍वि‍ड इंजन का 4 सेकेंड के लिए टेस्‍ट फायर किया गया। इसरो ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।
'ऑपरेशन कराची' के हीरो रिजवान अख्‍तर को पाकिस्‍तान ने बनाया नया ISI चीफ

भारत में चीन व पाकिस्‍तान से घुसपैठ की बढ़ती घटनाओं के बीच पाकिस्‍तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के नए प्रमुख का एलान हो गया है। लेफ्टिनेंट जनरल रिजवान अख्‍तर को यह पद दिया गया है। वह जहीर-उल-इस्‍लाम की जगह लेंगे और एक अक्‍टूबर से कार्यभार संभालेंगे।
सीने में दर्द की शिकायत के बाद शशि कपूर अस्पताल में भर्ती

अपने जमाने के दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता शशि कपूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। सूत्रों की मानें उन्हें अचानक सीने में दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सिंगर रिहाना, किम कार्दशियन सहित कई और सेलेब्रिटीज की न्‍यूड तस्‍वीरें हुईं लीक

हॉलीवुड की 100 से ज्‍यादा एक्‍ट्रेस, सिंगर और सेलिब्रिटीज की न्‍यूड तस्‍वीरें लीक होने के तीन हफ्ते बाद एक बार फिर कई सेलिब्रिटीज हैकिंग का शिकार हुई हैं और उनकी तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड की गई हैं। इस बार जिन्हें निशाना बनाया गया है, उनमें टीवी स्टार किम कार्दशियन, सिंगर रिहाना सहित कई अन्‍य एक्‍ट्रेस, सिंगर, खिलाड़ी और फैशन डिजाइनर हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
ट्विटर पर वायरल हुईं 'मृत' बोको हरम चीफ अबुबकर शेकू की तस्वीरें

उत्तरी नाइजीरिया में दहशत का पर्याय बन चुके आतंकी समूह बोको हरम चीफ अबुबकर शेकू के कथित तौर पर मारे जाने की खबर सामने आई है। ट्विटर पर कई अकाउंट के हवाले से एक तस्वीर पोस्ट की गई है, जिसकी शक्ल हूबहू शेकू से मिलती है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें