नेशनल डेस्क. गुरुवार को देश और दुनिया की कई खबरें चर्चा में रहीं। मोदी ने मेक इन इंडिया कैंपेन की शुरूआत की और अमेरिकी दौरे पर रवाना हुए, वहीं महाराष्ट्र में सीटों के बंटवारे पर छिड़े घमासान के बीच हालात ऐसे बने कि बीजेपी-शिवसेना का 25 साल पुराना गठबंधन टूट की कगार पर पहुंच गया, जिसका औपचारिक एलान ही बाकी रह गया। इसके अलावा मंगल पर तिरंगा बुलंद करने वाले
इसरो के
मंगलयान ने 7300 किमी की ऊंचाई से पहली तस्वीर इसरो को भेजी, जिसे चेयरमैन के.राधाकृष्णन ने अमेरिका दौरे पर जाने से पहले प्रधानमंत्री मोदी को भेंट किया। वहीं चीन के साथ एक बार फिर से स्थिति तब तनावपूर्ण हुई, जब नाथुला दर्रे को पार करने की कोशिश में चीनी सैनिक भारतीय सैनिकों से भिड़ गए। इंटरनेट पर एक वीडियो भी खासा चर्चा में रहा, जिसमें आईएसआईएस के आतंकियों ने एक फ्रांसीसी नागरिक का गला काट दिया।
dainikbhaskar.com दिन भर की खबरों को प्रस्तुत कर रहा है, ताकि आप अपडेट रहें। महज एक क्लिक से आप दिन भर की बड़ी खबरों को एक ही जगह पढ़ सकेंगे।
गठबंधन पर सस्पेंस कायम: शिवसेना ने दी धमकी-बीजेपी ने छोड़ा साथ तो देंगे जवाब
महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना का 25 साल पुराने गठबंधन पर सस्पेंस बरकरार है। शिवसेना ने गुरुवार को धमकी भरे लहजे में कहा है कि अगर बीजेपी ने दूसरा रास्ता (गठबंधन तोड़ने का) अपनाया तो उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
नाथुला बॉर्डर को पार करने की कोशिश करने वाले चीनी सैनिकों से भिड़े भारतीय फौजी
चीन की सेना द्वारा भारतीय इलाकों में घुसपैठ की कोशिशें थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख के बाद ताजा मामला सिक्किम सीमा का आया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गंगटोक से 56 किलोमीटर दूर नाथुला बॉर्डर पर मंगलवार को चीनी सैनिकों की भारतीय जवानों से हाथापाई हो गई।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मंगलयान ने भेजी पहली तस्वीर, US दौरे से पहले इसरो ने पीएम को सौंपी
मंगल की कक्षा में भारतीय तिरंगे को बुलंद करने वाले मंगलयान ने अपना काम शुरू कर दिया है। मंगलयान ने गुरुवार को लाल ग्रह की पहली तस्वीर भेजी, जिसे इसरो ने सार्वजनिक किया। इसके बाद इसरो चेयरमैन के.राधाकृष्णन और मंगलयान मिशन से जुड़े अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के एक दल ने प्रधानमंत्री को यह तस्वीर भेंट की।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
MAKE IN INDIA लॉन्च में बोले मोदी- मेरे लिए FDI मतलब FIRST DEVELOP INDIA
पीएम
नरेंद्र मोदी ने अमेरिका दौरे पर निकलने से पहले गुरुवार को अपना महत्वाकांक्षी 'मेक इन इंडिया' प्रोग्राम लॉन्च किया। कैंपेन का लोगो लॉन्च करने के बाद उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि उनकी सरकार के फैसलों से भरोसे का माहौल बना है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आतंकियों ने अब फ्रांसीसी नागरिक का गला काट कर इंटरनेट पर पोस्ट किया वीडियो
स्लामिक स्टेट से संबंधित आतंकी संगठन ने अल्जीरिया में बंधक बनाए गए फ्रेंच नागरिक की हत्या कर दी है। बुधवार को इंटरनेट पर पोस्ट किए गए वीडियो में आतंकी इस शख्स का गला काटते दिख रहे हैं। वीडियो में जुंद अल-खिलाफा के आतंकियों ने कहा कि
इराक में फ्रांस के हवाई हमले के बदले में फ्रांसीसी नागरिक की हत्या की गई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें